Skip to content
Sunday, 15 November 2026
विज्ञापन के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
शहडोल जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कई दिनों से जांचें ठप, सर्जरी और गायनिक मरीजों की बढ़ी परेशानीभोपाल में चूनाभट्टी TI निलंबित, पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम से रहे गायब; DCP ने की कार्रवाईआलीराजपुर: CM मोहन यादव के दौरे से पहले जोबट में सुरक्षा सख्त, 3 KM का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित; किसानों को मिलेगी सिंचाई की सौगातपचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालशहडोल जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कई दिनों से जांचें ठप, सर्जरी और गायनिक मरीजों की बढ़ी परेशानीभोपाल में चूनाभट्टी TI निलंबित, पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम से रहे गायब; DCP ने की कार्रवाईआलीराजपुर: CM मोहन यादव के दौरे से पहले जोबट में सुरक्षा सख्त, 3 KM का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित; किसानों को मिलेगी सिंचाई की सौगातपचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

शहडोल मेडिकल कॉलेज में गुटखा थूकने पर विवाद, गार्ड को चाकू दिखाकर धमकाने के आरोप में दो युवक हिरासत में

· October 13, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

शहडोल मेडिकल कॉलेज में गार्ड को चाकू दिखाकर धमकाया, दो युवक हिरासत में

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित मेडिकल कॉलेज में आईसीयू वार्ड के पास गुटखा थूकने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि आपत्ति जताने पर दो युवकों ने वहां ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी को चाकू दिखाकर धमकाया। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर गार्ड रूम में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह सोहागपुर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

गुटखा थूकने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड के पास सुरक्षाकर्मी शारदा प्रसाद रात में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक अपनी दो महिला मित्रों के साथ वहां बैठे थे। बताया गया कि युवकों की महिला मित्रों के परिजन अस्पताल में भर्ती थे। सुरक्षाकर्मी ने युवकों से वहां बैठने के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान गुटखा थूकने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी ने जब गुटखा थूकने पर आपत्ति जताई, तो बहस बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर गार्ड को डराने-धमकाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख शारदा प्रसाद ने अपने अन्य साथी सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया।

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर गार्ड रूम में बंद कर दिया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि रात में मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों युवकों को अपने साथ ले जाने के बजाय वापस लौट गई। हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से जांच की बात कही गई है।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस

मंगलवार सुबह अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. विक्रांत कबीरपंथी और अन्य अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सोहागपुर थाना प्रभारी से संपर्क कर मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक सोहागपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सोहागपुर थाना प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि डायल 112 की टीम रात में मौके पर पहुंची थी, तो उसे मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए थी। इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। घटना में चाकू दिखाकर धमकाने के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *