Skip to content
Saturday, 7 November 2026 News Views and Analysis
ताज़ा खबर
भोपाल: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को बंगले पर ले गई SITइंदौर: नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में तोड़ा दमउमरिया: आबादी के करीब पहुंची बाघिन, तीन शावकों के साथ लखनोटी गांव में दिखी; ग्रामीणों में दहशतभोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामनाUjjain News: टहलने निकले SDM को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चरIndore Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बिना हुआ विधानसभा-1 में भाजपा नेता का कार्यक्रम, बैनर से भी गायब रही तस्वीरभोपाल: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को बंगले पर ले गई SITइंदौर: नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में तोड़ा दमउमरिया: आबादी के करीब पहुंची बाघिन, तीन शावकों के साथ लखनोटी गांव में दिखी; ग्रामीणों में दहशतभोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामनाUjjain News: टहलने निकले SDM को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चरIndore Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बिना हुआ विधानसभा-1 में भाजपा नेता का कार्यक्रम, बैनर से भी गायब रही तस्वीर
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

खरगोन में 2 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त

· October 13, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

खरगोन में 2 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सनावद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2.06 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में कस्बे और आसपास के इलाकों में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसके साथ ही लॉज और ढाबों की भी जांच की जा रही थी। इसी दौरान न्यू इंदौर-इच्छापुर खंडवा रोड पर एक यात्री प्रतीक्षालय के पास बड़वाह की ओर से पल्सर बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम को देखकर दोनों ने बाइक वापस मोड़ने का प्रयास किया। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद पूछताछ और तलाशी की गई, जिसमें उनके पास से एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भूरा पाउडर मिला। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में इसे ब्राउन शुगर बताया।

दो आरोपियों से बरामद हुई ब्राउन शुगर

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अरुण योगी (37), निवासी सनावद, और सुनील कौशल (35), निवासी तवाड़ीपुरा, सनावद के रूप में की है। तलाशी के दौरान कुल 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। इसकी कीमत लगभग 2 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई है।

मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने करीब एक लाख रुपये कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस को संदेह है कि इस वाहन का इस्तेमाल मादक पदार्थ ले जाने के लिए किया जा रहा था। हालांकि, इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

सनावद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

कार्रवाई एसडीओपी बड़वाह मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *