Skip to content
Thursday, 19 November 2026
ताज़ा खबर
हरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाबहरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाब
मौसम और AQI
जिले

बिना बिजली कनेक्शन के 75 वर्षीय मजदूर को थमाया 1.39 लाख का बिल, कलेक्टर से लगाई गुहार

· November 18, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

सागर में बिना बिजली कनेक्शन 75 वर्षीय मजदूर को 1.39 लाख का बिल

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में बिजली बिल से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय मजदूर दुलीचंद के नाम पर 1 लाख 39 हजार 232 रुपए का बिजली बिल बकाया दर्शाया गया है। बुजुर्ग का कहना है कि उनकी झोपड़ी में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है, इसके बावजूद विभाग लगातार भुगतान के लिए नोटिस भेज रहा है।

बहेरिया साहनी निवासी दुलीचंद पिता फूलचंद सौर मंगलवार को अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह बेहद सीमित साधनों में जीवन गुजार रहे हैं। उनके पास खुद की जमीन या पक्का मकान नहीं है और वह दूसरे की जमीन पर बनी झोपड़ी में रहते हैं। ऐसे में इतना बड़ा बिजली बिल मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

वर्ष 2020 से दर्ज हो रहा बिल

दुलीचंद के मुताबिक, बिजली विभाग के बम्होरी वितरण केंद्र ने वर्ष 2020 में उनके नाम पर बिजली बिल जारी करना शुरू किया था। इसके बाद 20 दिसंबर 2022 को भुगतान के लिए नोटिस भेजा गया। अब 10 सितंबर 2026 को जारी सूचना पत्र में 1 लाख 39 हजार 232 रुपए जमा करने को कहा गया है।

बुजुर्ग का दावा है कि उन्होंने बिजली कनेक्शन नहीं लिया और उनकी झोपड़ी में बिजली की सुविधा भी नहीं है। इसके बावजूद उनके नाम पर इतनी बड़ी बकाया राशि कैसे दर्ज हो गई, यह उनके लिए समझ से बाहर है।

जेल भेजने की बात कहने का भी आरोप

दुलीचंद ने आरोप लगाया कि बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी के कर्मचारी उन्हें जेल भेजने की बात कहकर डराते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना संभव नहीं है। इस स्थिति ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए दुलीचंद ने अपने नाम पर जारी बिजली बिल और भुगतान संबंधी नोटिस निरस्त करने की मांग की है। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि बुजुर्ग के नाम पर बिजली कनेक्शन या मीटर किस आधार पर दर्ज किया गया और इतनी बड़ी बकाया राशि कैसे बनी। फिलहाल दुलीचंद को जांच के नतीजे और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

MP Mirrorमध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *