Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
ताज़ा खबर
छिंदवाड़ा के दमुआ अस्पताल में प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा पैड, 4 दिन बाद हुआ खुलासा; नर्सिंग ऑफिसर हटाई गईंअनूपपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल30–35 साल से इसी जगह चला रहे हैं परिवार, अब ठेले हटने से आजीविका पर संकटनर्मदा घाटी में भूकंप के दो झटकों से बढ़ी चिंता, कम बारिश और जमीन की पुरानी दरारों पर वैज्ञानिकों की नजरगांधीसागर में कल होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, 11,474 करोड़ की पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर रहेगा फोकसबड़वानी से खेतिया जा रही बस के ब्रेक फेल, 15 से ज्यादा यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाछिंदवाड़ा के दमुआ अस्पताल में प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा पैड, 4 दिन बाद हुआ खुलासा; नर्सिंग ऑफिसर हटाई गईंअनूपपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल30–35 साल से इसी जगह चला रहे हैं परिवार, अब ठेले हटने से आजीविका पर संकटनर्मदा घाटी में भूकंप के दो झटकों से बढ़ी चिंता, कम बारिश और जमीन की पुरानी दरारों पर वैज्ञानिकों की नजरगांधीसागर में कल होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, 11,474 करोड़ की पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर रहेगा फोकसबड़वानी से खेतिया जा रही बस के ब्रेक फेल, 15 से ज्यादा यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

रतलाम में रेलवे ट्रैक के पास मिले कंकाल का खुलासा, रुपयों के विवाद में गई 20 वर्षीय गोलू की जान; चार गिरफ्तार

· November 17, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

Ratlam Murder Case: रेलवे ट्रैक के पास मिले कंकाल का खुलासा

रतलाम। जिले के रावटी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिले मानव कंकाल के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कई दिनों से लापता युवक की तलाश उस समय रहस्य में बदल गई थी, जब बिलड़ी-विघापाटन के बीच रेलवे लाइन से करीब 500 मीटर दूर पहाड़ी इलाके में कंकाल के अवशेष मिले। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान 20 वर्षीय गोलू कटारा के रूप में की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कंकाल के पास मिला था टी-शर्ट और मास्क

14 नवंबर को ग्रामीणों को बिलड़ी-विघापाटन के बीच पहाड़ी क्षेत्र में मानव कंकाल के अवशेष दिखाई दिए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास तलाशी के दौरान काले रंग का टी-शर्ट और मास्क भी मिला था। शुरुआती तौर पर आशंका जताई गई कि जंगली जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया होगा।

मृतक की पहचान को लेकर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। जांच में पता चला कि विघापाटन निवासी गोलू कटारा 24 अक्टूबर से लापता था। वह रतलाम में किराये का कमरा लेकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था और दशहरे की छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था।

30 अक्टूबर की रात हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, जांच में 30 अक्टूबर 2026 की रात का घटनाक्रम सामने आया। उस रात गोलू कटारा अपने तीन साथियों संजय गरवाल, अनिल मुनिया और बाबूलाल गामड़ के साथ बिलड़ी गांव में मड़िया गामड़ के घर पहुंचा था।

आरोप है कि घर में मौजूद लोगों से रुपयों की मांग की गई और चाकू दिखाकर डराने की कोशिश हुई। इस दौरान मड़िया गामड़ ने कथित तौर पर अपना बचाव करते हुए चाकू पकड़ लिया। संघर्ष के दौरान चाकू का धारदार हिस्सा टूट गया और हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में गोलू और संजय को चोटें आई थीं।

जंगल की ओर भागे, रास्ते में बेहोश हुआ गोलू

पुलिस की जांच में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, शोर-शराबा होने पर चारों लोग घर के पीछे जंगल की ओर भागे। इसी दौरान रास्ते में खाई जैसी जगह पर गिरने से गोलू बेहोश हो गया। उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो जाने की आशंका के चलते वे उसे झाड़ियों में छोड़कर वहां से चले गए।

इसके बाद गोलू के लापता होने की जानकारी परिजन तलाशते रहे। करीब दो सप्ताह बाद मिले कंकाल ने मामले को नया मोड़ दिया।

परिजनों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों से हुई पहचान

कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई। इसके बाद तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस गोलू कटारा तक पहुंची।

मृतक के पिता और बहन के बयानों के साथ आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कंकाल की पहचान गोलू के रूप में की गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल मुनिया, बाबूलाल गामड़, संजय गरवाल और मड़िया गामड़ शामिल हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आगे की जांच जारी

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और परिस्थितियों की आगे भी जांच की जा रही है। कंकाल मिलने से शुरू हुई जांच में अब पुलिस ने मृतक की पहचान और घटना के पीछे के घटनाक्रम का खुलासा किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *