सालों से हवा में लटका है ये मंदिर, देखकर हैरान रह जाते हैं लोग

आमतौर पर मंदिर या मठ या जो भी इमारतें होती हैं वो धरातल से जुड़ी होती है. लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जो 1500 सालों से हवा में झूल रहा है. इस मंदिर को देखना किसी स्वप्न से कम नहीं है. इसके बारे में आपने भी नहीं सोचा होगा जिस मंदिर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. उत्तर चीन के शानसी प्रांत के ताथुंग शहर में स्थित ये मंदिर सीधी खड़ी पहाड़ी चट्टार पर बनाया गया है जिसे दूर से देखने पर लगता है कि वह हवा में अटका हुआ है. 

दरअसल, यह मंदिर हवा में खड़े मंदिर के नाम से पूरे देश-दुनिया में मशहूर है, जिसका मतलब होता है मठ या शुआन खोंग सः. इस मंदिर का निर्माण आज से 1500 साल पहले हुआ था. वह चीन में अब तक सुरक्षित एकमात्र बौध, ताऔ और कंफ्यूसियस त्रिधर्मों की मिश्रित शैली में निर्मित अनोखा मंदिर है. यह मंदिर काफी पुराना है लेकिन अब तक ऐसा ही बना हुआ है और इसे देखकर हर कोई हैरान है. 

चीन के बड़ी संख्या में सुरक्षित प्राचीन वास्तु निर्माणों में हवा में खड़ा मंदिर एक अत्यन्त अद्भुत निर्माण है. इस मंदिर का निर्माण काम वाकई अनोखा है. मंदिर सीधी खड़ी चट्टान के कमर पर अटका सा खड़ा है. उस के ऊपर चट्टान का बाहर की ओर बढ़ा निकला हुआ विशाल टुकड़ा एक विशाल छाता की भांति मंदिर को वर्षा और पानी से क्षति पहुंचाने से बचा देता है. 

जमीन से 50 मीटर ऊंजी जगह खड़ा होने से मंदिर पहाड़ी घाटी में आने वाली बाढ़ से भी बच सकता है. मंदिर की चारों ओर घिरी पहाड़ी चोटियां उसे तेज धूप से भी बचा सकती हैं. कहा जाता है कि गर्मियों के दिन भी रोज महज तीन घंटों तक सूरज की किरणें मंदिर पर पड़ सकती है. इसी के कारण लकड़ी का यह मंदिरा 1500 साल पुराना होने पर भी आज वह अच्छी तरह सुरक्षित रहा है. 

"दुनिया" से अन्य खबरें

अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में जुलाई तक हर घर पहुँचेगा नल से जल

भोपाल।  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को 7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' मिला, लापता चार लोगों की तलाश अब भी जारी

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। 

Read More

पाकिस्तान में बेहाल हैं आम लोग, आटे की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी

नई दिल्ली। ​पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आटा और चावल खरीदना जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आटे की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश में अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष हो रहा है।

Read More

चीनी में 20 दिन में 24 करोड़ नागरिक संक्रमित, लाशों से भर गए सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज

एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।  

Read More

दिसंबर महीने में ही चीन में 25 करोड़ लोगों को संक्रमण का अनुमान, अस्पतालों में दवाएं-ऑक्सीजन खत्म

बीजिंग। कोरोना ने इस बार चीन में कोहराम मचा रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है। 

Read More

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

 पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया।

Read More

जेल से रिहा होगा सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज, नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने दिये रिहाई के आदेश

भूटान। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने उसकी उम्र को देखते हुए ये फैसला सुनाया है। बता दें कि चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद है। साल 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज भारतीय जेल में भी सजा काट चुका है। 

Read More

चीन में कोरोना से मचा हाहाकार, 10 लाख तक हो सकती है मौतें

बीजिंग। जिस देश से कोरोना की शुरुआत हुई थी, और जिसने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। एक ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है। 

Read More

सलंग दर्रे की सुरंग में तेल टैंकर लुढ़कने से लगी आग; 19 लोगों की मौत, 32 के घायल होने की खबर

काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत के पास सलंग दर्रे में सुरंग में आग लग गई। इसमें उन्नीस लोगों की मौत की खबर है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अफगान मीडिया ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

Read More

मलेशिया में भूस्खलन से 8 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कुआलालम्पुर। मलेशिया में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में अबतक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। शिविर स्थल पर भूस्खलन के बाद अभी तक 53 लोगों को बचाया गया। हालांकि अभी भी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। सुबह 3 बजे एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ। 

Read More