पिछले 11 साल में मध्यप्रदेश में मछली-पालन रोजगार का सशक्त जरिया बनकर उभरा है। यहाँ जल-क्षेत्र बढ़ने के साथ मत्स्य और मत्स्य-बीज उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। मत्स्य-पालकों को विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों में वर्ष 2005-06 तक 96 लाख 75 हजार मानव-दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा था, जो वर्ष 2015-16 में 118 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 211 लाख 18 हजार मानव-दिवस रोजगार हो गया। निजी क्षेत्र में पेरीफेरल एवं मत्स्य बीज संवर्धन क्षेत्र के विकास में मत्स्य-कृषकों को प्रोत्साहित कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसमें मत्स्य कृषकों को प्रति हेक्टेयर सवा दो लाख रुपये से ज्यादा की दर से अनुदान दिया जाता है।
राज्य में वर्ष 2005-06 में मत्स्य-पालन के लिये 3 लाख हेक्टेयर जल-क्षेत्र उपलब्ध था, जो वर्ष 2015-16 में 34.66 प्रतिशत बढ़कर 4 लाख 04 हजार हेक्टेयर हो गया है। इसमें से 3 लाख 96 हजार हेक्टेयर में मत्स्य-पालन किया जा रहा है। जल-क्षेत्र बढ़ने से जहाँ कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी हुई, प्रदेश ने लगातार कृषि कर्मण अवार्ड हासिल किया वहीं किसानों को अतिरिक्त आय के रूप में मछली-पालन भी फला-फूला। मत्स्य-उत्पादन में भी 88 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई। वर्ष 2005-06 में प्रदेश का कुल मत्स्योत्पादन 61 हजार टन था, जो वर्ष 2015-16 में बढ़कर 11 लाख 5 हजार टन से ज्यादा हो गया है।
मत्स्य-बीज उत्पादन में आत्म-निर्भर हुआ प्रदेश
मत्स्य-बीज उत्पादन में तो प्रदेश ने भारी सफलता हासिल की है। पहले यहाँ मत्स्य-बीज की आवश्यकता की पूर्ति नदियों में संग्रह कर और अन्य राज्यों से आयात कर करना होती थी। पर्याप्त मत्स्य-बीज उपलब्ध न होने से मत्स्य-उत्पादन में बढ़ोत्तरी संभव भी नहीं है। आज प्रदेश मत्स्य-बीज उत्पादन में आत्म-निर्भर हो चुका है। विभाग एवं निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर अच्छे किस्म का मत्स्य बीज तैयार किया जा रहा है। वर्ष 2005-06 में 4386 लाख स्टेण्डर्ड फ्राई मत्स्य-बीज का उत्पादन किया गया था, जो वर्ष 2015-16 में बढ़कर 9521 लाख हो गया। यह वृद्धि 117 प्रतिशत से अधिक है।
मछुआ दुर्घटना बीमा में मध्यप्रदेश प्रथम
मध्यप्रदेश मछुआ दुर्घटना बीमा में अंतर्देशीय-स्तर पर देश में प्रथम है। मत्स्य-पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये उनका नि:शुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है। इसमें विकलांगता पर 50 हजार, स्थायी विकलांगता पर एक लाख और मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वर्ष 2005-06 में 64 हजार 290 मछुओं का दुर्घटना बीमा किया गया। इसकी तुलना में वर्ष 2015-16 में एक लाख 80 हजार 988 मछुओं को लाभान्वित किया गया। यह वृद्धि करीब 182 प्रतिशत है।
मछुआ सहकारी समिति
सहकारिता को बढ़ावा देते हुए पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों को विभाग की नीति के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर मत्स्य-पालन के लिये तालाब पट्टे पर आवंटित किये जाते हैं। वर्ष 2005-06 में प्रदेश में पंजीकृत मछुआ समितियों की संख्या 1573 थी, जिनमें 56 हजार 535 सदस्य थे। वर्ष 2015-16 में समिति संख्या बढ़कर 2185 हो गयी, जिन 81 हजार 783 सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं। यह वृद्धि लगभग 39 प्रतिशत है।
मछुआ सहकारिता में पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों को उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये अंश-पूँजी, मत्स्य-बीज एवं नाव-जाल के लिये अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है। वर्ष 2005-06 में 191 मछुआ सहकारी समितियों को जहाँ 22 लाख से ज्यादा का अनुदान उपलब्ध करवाया गया, वहीं वर्ष 2015-16 में 483 समिति को 101 से ज्यादा लाख का अनुदान दिया गया। यह वृद्धि करीब 354 प्रतिशत है।
राज्य शासन पंजीकृत मछुआ समितियों के अलावा मत्स्य-पालकों के समूह को भी मछली-पालन के लिये तालाब पट्टे पर देता है। समितियों के समान मत्स्य-पालकों को अनुदान के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। वर्ष 2005-06 में 906 मत्स्य-पालकों को करीब 16 लाख का अनुदान दिया गया, जो वर्ष 2015-16 में बढ़कर 73 लाख से ज्यादा हो गया। यह वृद्धि 358 प्रतिशत से अधिक है।
मछुआ प्रशिक्षण में 178 प्रतिशत की वृद्धि
मत्स्य-पालकों को मत्स्य-पालन के उन्नत तकनीकी ज्ञान से अवगत करवाने के लिये 15 दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले मछुआरों को प्रशिक्षण-स्थल तक आने-जाने का किराया और धागा भी दिया जाता है। वर्ष 2005-06 में 2070 और वर्ष 2015-16 में 5776 मछुआरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ष से प्रति मछुआ प्रशिक्षण 1250 रुपये के प्रावधान को बढ़ाकर 2775 रुपये कर दिया गया है।
बचत-सह-राहत
मत्स्य प्रजनन-काल रहने से हर साल 16 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में मत्स्याखेट प्रतिबंधित रहता है। ऐसे में मछुआरों की सहायता के लिये वर्ष 2002-03 से केन्द्र प्रवर्तित बचत-सह-राहत योजना चलायी जा रही है। वर्ष 2005-06 की तुलना में इसमें भी लाभान्वित हितग्राहियों की प्रगति 181 प्रतिशत से अधिक रही है। वर्ष 2010-11 से हितग्राही द्वारा बचत राशि 400 रुपये पर केन्द्रांश एवं राज्यांश 800 रुपये, कुल 1200 तथा वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में हितग्राहियों की बचत राशि 900 तथा केन्द्रांश एवं राज्यांश 1800 रुपये, कुल 2700 रुपये हितग्राही के बैंक खाते में जमा किये जाते हैं।
2162 मछुआ आवास बने
मछुआरों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये वर्ष 2007-08 से आरंभ की गयी मछुआ आवास योजना में आवासहीन मछुआ को आवास निर्माण या कच्चे आवास के निर्माण-सुधार के लिये 75 हजार रुपये का अनुदान किस्त में देने का प्रावधान है। अब तक 2162 मछुआ आवास का निर्माण किया जा चुका है।
आदर्श मत्स्य-आहार योजना
ग्रामीण तालाबों से मत्स्य-उत्पादन बढ़ाने के लिये वर्ष 2012-13 से लागू की गयी आदर्श मत्स्य आहार योजना में 90 प्रतिशत अनुदान पर 50 हजार रुपये का मत्स्य-आहार हितग्राहियों को उपलब्ध करवाया जाता है। अब तक इसमें 50 लाख रुपये का मत्स्य-आहार प्रतिवर्ष उपलब्ध करवाये जाने का प्रावधान था, जिसे अगले वित्तीय वर्ष से 100 लाख करने का प्रावधान किया जा रहा है।
ब्याज दर 3 प्रतिशत से घटकर हुई शून्य
किसानों के समान ही मत्स्य-पालकों को भी वर्ष 2009-10 से 3 प्रतिशत ब्याज दर पर फिशरमेन क्रेडिट-कार्ड योजना आरंभ की गयी थी। वर्ष 2011-12 में एक प्रतिशत तथा वर्ष 2012-13 से शून्य प्रतिशत ब्याज पर मत्स्य-पालकों को क्रेडिट-कार्ड उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। अब तक 49 हजार 613 कार्ड हितग्राहियों को वितरित किये जा चुके हैं।
मत्स्य-कृषक विकास अभिकरण
आर्थिक रूप से कमजोर मत्स्य-कृषकों को दस वर्षीय पट्टे पर तालाब देकर उनकी आर्थिक-सामाजिक उन्नति की पहल की जाती है। इसमें तालाबों की मरम्मत तथा मत्स्य-पालन व्यवसाय प्रारंभ करने के लिये बैंक से लम्बी अवधि का ऋण तथा शासकीय अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है। मत्स्य-पालकों को मत्स्य-बीज, आहार, खाद, मत्स्य रोगों के उपचार के लिये औषधि के लिये अनुदान मिलता है। वर्ष 2005-06 में स्वयं की भूमि पर 1867 तालाब, जिनका जल-क्षेत्र 2036 हेक्टेयर था का निर्माण किया गया। वर्ष 2015-16 में 4518.47 हेक्टेयर जल-क्षेत्र के 3931 तालाब बनाये गये जो करीब 122 प्रतिशत अधिक है।
केज कल्चर
बड़े जलाशयों में अतिरिक्त रूप से मछली उत्पादन के लिये मत्स्य-कृषकों को केज कल्चर के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग चार गुना छह मीटर के केज स्थापित करने के लिये प्रति केज डेढ़ लाख रूपये की दर से अनुदान देता है।
देश के हृदय स्थल मध्यप्रदेश ने पिछले डेढ़ दशक में विकास के नये आयाम स्थापित कर विकसित राज्य की पहचान बना ली है। मध्यप्रदेश की सुशासन और विकास रिपोर्ट-2022 के अनुसार राज्य में आए बदलाव से मध्यप्रदेश बीमारू से विकसित प्रदेशों की पंक्ति में उदाहरण बन कर खड़ा हुआ है। इस महती उपलब्धि में प्रदेश में जन-भागीदारी से विकास के मॉडल ने अहम भूमिका निभाई है।
इन दिनों पूरे मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी देने और बहनों के फार्म भरवाये जाने के लिये विभिन्न गतिविधियाँ जारी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं जिला स्तरीय महासम्मेलनों में बहनों को योजना के प्रावधानों से अवगत करा रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले सम्मेलन में आई बहनों का फूलों की वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन करते है और संवाद की शुरूआत फिल्मी तराने "फूलों का तारों का सबका कहना है-एक हजारों में मेरी बहना है" के साथ करते है। मुख्यमंत्री का यह जुदा अंदाज प्रदेश की बहनों को खूब भा रहा है।
राज्य सरकार की 03 साल की प्रमुख उपलब्धियां - एक नजर में
भोपाल। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझते विश्व की पर्यावरणीय सुरक्षा के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फ्रांस में नवम्बर 2015 में लिये गए संकल्प में मध्यप्रदेश बेहतरीन योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश ने पिछले 11 वर्षों में सोलर ऊर्जा में 54 और पवन ऊर्जा में 23 प्रतिशत की वृद्धि की है। वर्तमान में साढ़े पाँच हजार मेगावाट ग्रीन ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इससे एक करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है जो 17 करोड़ पेड़ के बराबर है।
भोपाल। देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान पर गौरवान्वित होने के लिए हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।इस बार 9 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन मध्यप्रदेश की धरती इंदौर में होने जा रहा है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। देश का सबसे साफ शहर इंदौर सभी प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने के लिए आतुर है।
मध्यप्रदेश सरकार की स्टार्ट-अप फ्रेंडली नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश स्टार्टअप्स का हब बन रहा है। मध्यप्रदेश, देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो स्टार्ट-अप्स के लिए विश्व स्तरीय ईकोसिस्टम प्रदान करते हैं। स्टार्ट-अप ब्लिंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में इंदौर 14वें स्थान पर और भोपाल 29वें स्थान पर है। मध्यप्रदेश के 2500 से अधिक स्टार्ट-अप भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में पंजीकृत हैं।
भोपाल। पशुपालन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अनेक राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में देश में प्रथम स्थान पर है। अन्य राज्यों के लिए मध्यप्रदेश मॉडल राज्य के रूप में उभरा है।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में प्रदेश में 2 करोड़ 92 लाख 51 हजार गौ-भैंस वंशीय पशु पंजीकृत हैं। इन पशुओं को यूआईडी टैग लगा कर इनॉफ पोर्टल पर दर्ज किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है।
मध्यप्रदेश को यह गौरव हासिल है कि यह देश की सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या का घर है। प्रदेश का इन्द्रधनुषीय जनजातीय परिदृश्य अपनी विशिष्टताओं की वजह से मानव-शास्त्रियों, सांस्कृतिक अध्येताओं, नेतृत्व शास्त्रियों और शोधार्थियों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा है। यहाँ की जनजातियाँ सदैव से अपनी बहुवर्णी संस्कृति, भाषाओं, रीति-रिवाज और देशज तथा जातीय परम्पराओं के साथ प्रदेश के गौरव का अविभाज्य अंग रही है।
मध्यप्रदेश के इन्द्रधनुषी जनजातीय संसार में जीवन अपनी सहज निश्छलता के साथ आदिम मुस्कान बिखेरता हुआ पहाड़ी झरने की तरह गतिमान है। मध्यप्रदेश सघन वनों से आच्छादित एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ विन्ध्याचल, सतपुड़ा और अन्य पर्वत-श्रेणियों के उन्नत मस्तकों का गौरव-गान करती हवाएँ और उनकी उपत्यकाओं में अपने कल-कल निनाद से आनंदित करती नर्मदा, ताप्ती, तवा, पुनासा, बेतवा, चंबल, दूधी आदि नदियों की वेगवाही रजत-धवल धाराएँ मानो,वसुंधरा के हरे पृष्ठों पर अंकित पारंपरिक गीतों की मधुर पंक्तियाँ।
धरती पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने जबसे प्रदेश की कमान सम्हाली है, तभी से स्वर्णिम मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने में हर पल गुजरा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहते हैं कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में किसान की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसी सोच के मद्देनजर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य किये हैं, जो आज भी बदस्तूर जारी हैं। अपनी स्थापना के 67वें वर्ष में मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश है, जिसने कई कीर्तिमान रचते हुए लगातार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त किया है।