Skip to content
Thursday, 19 November 2026
ताज़ा खबर
हरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाबहरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाब
मौसम और AQI
जिले

इंदौर में चार्टर्ड बस डिपो में भीषण आग, 4 से 5 बसें जलकर खाक; दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

· November 18, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

इंदौर में चार्टर्ड बस डिपो में आग, 5 बसें जलकर खाक; दो घंटे में पाया काबू

इंदौर। शहर में बुधवार तड़के एक बस डिपो में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग की चपेट में आने से चार से पांच बसें पूरी तरह जल गईं। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कचरे में लगी आग बसों तक पहुंची

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डिपो परिसर के पास जमा कचरे में आग लगी थी। तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं और पास में खड़ी बसों तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चार से पांच चार्टर्ड बसें इसकी चपेट में आ गईं।

बसों में मौजूद डीजल, फोम की सीटों और रेगजीन जैसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है।

डिपो में खड़ी अन्य बसों को सुरक्षित हटाया

घटना के समय डिपो में आई-बस सहित कई अन्य बसें भी खड़ी थीं। आग फैलने का खतरा देखते हुए कर्मचारियों ने दूसरी बसों को सुरक्षित दूरी पर हटवाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते आग को दूसरी बसों तक फैलने से रोक लिया गया।

नुकसान का आकलन किया जा रहा

आग बुझने के बाद डिपो में जली हुई बसों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।

फिलहाल कचरे में आग लगने को घटना की शुरुआती वजह माना जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

MP Mirrorमध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *