Skip to content
Sunday, 15 November 2026
विज्ञापन के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
पचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजामपचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मौसम और AQI
खेल

Bhopal News: CM डॉ. मोहन यादव जी ने 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, 26 राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

· November 13, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

Bhopal News: CM डॉ. मोहन यादव जी ने नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलों के एक बड़े आयोजन की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों सहित सर्विसेज की टीमों के 400 से अधिक दिव्यांग तैराक अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 नवंबर तक भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर (प्रकाश स्विमिंग पूल), टीटी नगर में किया जा रहा है। देशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी से भोपाल को राष्ट्रीय पैरा खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है।

405 खिलाड़ी, 260 मुकाबले और 14 श्रेणियां

इस प्रतियोगिता में कुल 405 तैराक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 106 महिला और 299 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान 14 श्रेणियों में लगभग 260 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

प्रतिभागियों में शारीरिक दिव्यांगता, दृष्टिबाधित और बौद्धिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। आयोजन में खिलाड़ियों के साथ कोच, एस्कॉर्ट, प्रबंधक और तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैं। पूरे दल की संख्या लगभग 700 बताई गई है।

एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता भी दिखाएंगे दम

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले सात पैरा तैराकों की भागीदारी भी इस प्रतियोगिता को खास बना रही है।

इन खिलाड़ियों में रोहित कुमार, हिमांशु नांदल, तेजस नंदकुमार, कपिल कुमार, स्वातिक पाटिल, निरंजन मुकुंदन और रवि कार्तिक बुडिगिना के नाम शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के पद्मश्री सम्मानित तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। महाराष्ट्र के सुयश जाधव और कर्नाटक के निरंजन मुकुंदन जैसे चर्चित खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं।

पहली बार भोपाल में हो रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप

26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार भोपाल में किया जा रहा है। हालांकि मध्यप्रदेश में इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की पैरा स्विमिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। आयोजन से प्रदेश में पैरा खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का आयोजन पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया कर रही है। इसकी मेजबानी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश द्वारा की जा रही है। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय और मध्यप्रदेश टूरिज्म भी आयोजन से जुड़े हैं।

विजेता टीम को मिलेगी मास्टर खेमचंद डाबस ट्रॉफी

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राज्य टीम को मास्टर खेमचंद डाबस ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। नए खिलाड़ियों के लिए 12 नवंबर को मेडिकल क्लासिफिकेशन की प्रक्रिया रखी गई थी। इसके बाद प्रतियोगिता के मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं।

चैंपियनशिप का समापन 15 नवंबर को होगा। इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पैरा तैराकों को अपनी क्षमता और प्रदर्शन दिखाने का राष्ट्रीय मंच मिला है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *