Skip to content
Friday, 13 November 2026
मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
Bhopal News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 6 एंबुलेंस का किया लोकार्पण, छह जिलों की रेडक्रॉस शाखाओं को मिलीं गाड़ियांBhopal News: वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बताया खेलों के विकास का रोडमैपChhatarpur News: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बढ़ा विवाद, समर्थकों ने हाईवे किया जाम; छतरपुर में पुलिस अलर्टMP Ladli Behna Yojana: 1.24 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500, आज जारी होगी 42वीं किस्तBetul News: मंदिर के सामने चाकूबाजी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनामIndore News: कमाऊ पत्नी को गुजारा भत्ता देने से हाईकोर्ट का इनकार, पहले विवाह से हुए बेटे को मिलेंगे ₹15 हजार प्रतिमाहBhopal News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 6 एंबुलेंस का किया लोकार्पण, छह जिलों की रेडक्रॉस शाखाओं को मिलीं गाड़ियांBhopal News: वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बताया खेलों के विकास का रोडमैपChhatarpur News: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बढ़ा विवाद, समर्थकों ने हाईवे किया जाम; छतरपुर में पुलिस अलर्टMP Ladli Behna Yojana: 1.24 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500, आज जारी होगी 42वीं किस्तBetul News: मंदिर के सामने चाकूबाजी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनामIndore News: कमाऊ पत्नी को गुजारा भत्ता देने से हाईकोर्ट का इनकार, पहले विवाह से हुए बेटे को मिलेंगे ₹15 हजार प्रतिमाह
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

इंदौर में नशे के कारोबार पर आकाश विजयवर्गीय ने उठाए सवाल, पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

· November 12, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

Indore News: नशे के कारोबार पर आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की कथित अवैध बिक्री को लेकर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि लगातार शिकायतें मिलने और अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

4 नवंबर को लिखा था पत्र

आकाश विजयवर्गीय ने यह पत्र 4 नवंबर को लिखा था, जो बुधवार को सार्वजनिक रूप से सामने आया। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर स्थानीय रहवासियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंध में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को पहले भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका है।

पूर्व विधायक ने पुलिस कमिश्नर से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

कैलाश विजयवर्गीय भी नशे के खिलाफ उठा चुके हैं आवाज

बाणगंगा क्षेत्र प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 का हिस्सा है। मंत्री विजयवर्गीय सार्वजनिक मंचों से कई बार युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने पहले भी अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने और पुलिस को इस दिशा में सख्ती बरतने की बात कही थी।

ऐसे में उनके ही विधानसभा क्षेत्र में नशे की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आना पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है।

इस साल NDPS एक्ट में 89 मामले दर्ज

पुलिस और क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक NDPS एक्ट के तहत 89 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 196 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने 3.46557 किलोग्राम MD ड्रग्स, 41.023 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 426.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की है। जब्त मादक पदार्थों और तस्करी में इस्तेमाल वाहनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 4 करोड़ 48 लाख 82 हजार रुपये बताई गई है।

अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर

बाणगंगा क्षेत्र में नशे की अवैध बिक्री को लेकर पूर्व विधायक द्वारा पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखे जाने के बाद अब पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी। स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के आधार पर अवैध कारोबार पर रोक लगाने और इसके नेटवर्क तक पहुंचने की चुनौती पुलिस के सामने है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *