चिकित्सकों का कार्य सामान्य नौकरी या आजीविका से कहीं बड़ा है : मुख्यमंत्री चौहान

  • जीवन बचाने और रोगों से मुक्त करने की क्षमता रखते हैं चिकित्सक
  • हम ऐसी स्थिति निर्मित करें कि कोई भी इलाज के बिना नहीं रहें
  • शीघ्र ही होगी डॉक्टर्स पंचायत
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों और विशेषज्ञों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम और आप मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी स्थिति निर्मित करें कि कोई गरीब और जरूरतमंद इलाज के बिना नहीं रहें। उसका सही उपचार हो और वह स्वस्थ हो। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की आश्वस्ति मैं देता हूँ और चिकित्सकों से बेहतर सेवा देने का वचन अपेक्षित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 3 करोड़ 60 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए हैं, हम प्रदेश में आयुष्मान भारत का यूनिवर्सल कव्हरेज करेंगे, जो परिवार आर्थिक रूप से संपन्न हैं उन्हें छोड़कर सभी के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। जटिल बीमारियों के उपचार पर बहुत अधिक खर्च होता है, ऐसी स्थिति में लोगों को यह भरोसा देना जरूरी है कि बीमारी के समय सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान समत्व भवन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नवनियुक्त चिकित्सकों और विशेषज्ञों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के कार्यक्रम में चिकित्सकों से संवाद कर रहे थे।

 

83 शिशु रोग, 76 सर्जन तथा 128 दंत शल्य चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज 83 शिशु रोग तथा 76 सर्जन विशेषज्ञों, 128 दंत शल्य चिकित्सकों, सहायक माइक्रो बायोलाजिस्ट पद पर 2, सहायक लोक विश्लेषक के 6 तथा सहायक औषधि विश्लेषक 24 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों, विशेषज्ञों आदि को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

स्वस्थ शरीर देश, समाज और दुनिया बनाता है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका कार्य सामान्य नौकरी या आजीविका अर्जन से कहीं बड़ा है। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि लोगों का जीवन बचाने और उन्हें रोगों से मुक्त करने का काम आपके हाथों में है। आप अपने कार्य को इस भावना से संचालित करेंगे तो जीवन में सदैव आनंद और प्रसन्नता बनी रहेगी। लोग आपका सम्मान भी करेंगे और पूजेंगे भी। शासकीय चिकित्सालयों में प्राय: गरीब, निम्न मध्यम वर्गीय और मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग आते हैं। हमारा प्रयास है कि हम उचित रूप से इलाज की व्यवस्था संचालित करें। स्वस्थ शरीर देश, समाज और दुनिया बनाता है। बिना स्वास्थ्य के व्यक्ति अपने किसी भी संकल्प को पूरा नहीं कर सकता। अत: डॉक्टरों द्वारा की गई सेवा सबसे बड़ी सेवा है। दूसरे की भलाई करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

 

मैं राजनीति में नहीं आता तो डॉक्टर ही बनता - मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे लिए भी मध्यप्रदेश की जनता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम कितने भी बड़े अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान खोल लें, लेकिन इन संस्थाओं की आत्मा आप चिकित्सक ही हैं। कोविड काल में शासकीय चिकित्सालयों और चिकित्सकों द्वारा की गई सेवा का सभी ने सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगर मैं राजनीति के क्षेत्र में नहीं आता तो निश्चित रूप से डॉक्टर ही बनता।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिजिटली जारी किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि 925 और चिकित्सकों का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया है। शीघ्र ही चिकित्सकों की समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा के लिए डॉक्टर्स पंचायत आयोजित की जाएगी मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राजीव कनेरिया, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार कौल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा वर्शी, डॉ. इंद्रजीत, दंत्त शल्य चिकित्सक डॉ. शिवानी राय, डॉ. धीरज भईया दुपारे, डॉ. रितु शर्मा, सहायक माइक्रो बायोलॉजिस्ट अंशुल शर्मा, सहायक औषधि विश्लेषक ममता और सहायक लोक विश्लेषक चंद बैगा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। शेष अभ्यर्थियों को सिंगल क्लिक से डिजिटली नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

 

प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर : मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। शासकीय चिकित्सालयों के कायाकल्प, पैथॉलॉजी जाँचों की व्यवस्था, पर्याप्त बेड की उपलब्धता से प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री डॉ. चौधरी ने नवनियुक्त चिकित्सकों तथा विशेषज्ञों को नवीन उत्तरदायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, अन्य अधिकारी तथा नव नियुक्त विशेषज्ञ और चिकित्सक उपस्थित थे।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More