विमुद्रीकरण से अर्थव्यवस्था में देखने को मिलेंगे अच्छे परिणाम

नकदी रहित अर्थव्यवस्था से आम जन की जिन्दगी में बदलाव आयेगा: चौहान
भोपाल (एमपी मिरर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि कालेधन के विरूद्ध अभियान विमुद्रीकरण तक ही सीमित नहीं है। नकदी रहित अर्थव्यवस्था हकीकत में बदलकर कालेधन के स्त्रोत को समाप्त करने की दिशा में तीव्रगति से आगे बढ़ रहा है। नकदी रहित अर्थव्यवस्था को लोकप्रिय बनाने के लिए मोदी सरकार ने आमजन को सौगात दी है। कैशलेस लेन देन पर छूट के प्रावधान भी किए है। ताकि आमजन ज्यादा से ज्यादा कैशलेस की ओर बढ़े। यह बात प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान ने एमपी नगर स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के समीप युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कैशलेश प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता व सांसद आलोक संजर, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशुल तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आटो चालक एवं विभिन्न यूनियन के सदस्यों को कैशलेस लेन देन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विमुद्रीकरण का फैसला किसी के खिलाफ नहीं बल्कि 125 करोड़ हिन्दुस्तान की जनता के हित में लिया। कालाधन देश को घुन की तरह खोखला करता है। इस पर लगाम लगाने के साथ आतंकवाद और नक्सलवाद को रोकने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने विमुद्रीकरण का यह फैसला लिया है। प्रधानमंत्री के विमुद्रीकरण के इस सार्थक कदम के साथ हमें कैशलेस प्रचलन का एक ओर कदम बढाना है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दुस्तान करवट ले रहा है। विमुद्रीकरण के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। अर्थव्यवस्था में बदलाव आयेगा। हमेशा के सुख के लिए समाज थोड़ा दुख उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने डिजीटल लेन देन को बढावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की है। सरकार ने आधार नंबर पर आधारित योजना भी शुरू कर दी है। इससे कोई भी व्यक्ति डिजीटल लेन देन कर सकता है। इसके लिए पीओएस मशीन उपलब्ध होगी। इस पर अंगूठा का निशान बनाकर भुगतान किया जा सकता है। देश में कमोवेश 109 करोड़ लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके है। यह नकदी रहित व्यवस्था से आसानी से जुड़ सकते है।

 चौहान ने कहा कि मोबाइल आपरेट करने के साथ ही स्मार्ट फोन चलना भी लोग सीख रहे है। डिजीटल लिटरेसी कोई बाधा नहीं रहने वाली है। विमुद्रीकरण के बाद से डिजीटल लेन देन में 300 फीसदी तक की वृद्धि हो चुकी है। इससे पता चलता है कि आम आदमी भी जिन्दगी जीने के बेहतर तरीके सीखना चाहता है। इससे लगता है कि विमुद्रीकरण का विरोध करने वाले अर्थव्यवस्था के बेहतर परिवर्तन के समर्थन में साधक नहीं बाधक बन रहे है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित आटो चालक एवं विभिन्न युनियन के अध्यक्षों का स्वागत किया और कहा कि तरक्की का हर अवसर हमें मेहनत के साथ अपनाना होगा। युवा मोर्चा ने जो प्रशिक्षण रखा है उसमें आपके प्रयास मोदी जी के निर्णय को सार्थक करेंगे।
    कार्यक्रम में रवीश चौहान, राहुल राजपूत, अश्विनी राय, नितिन परिहार, मोनू गोहिल, हरीश यादव, संजय तोमर, देवकरण झोरढ़ सहित मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More