Lok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2022 की तैयारी करने को कहा

अमेठी : Lok Sabha Eletion 2019 के लिए देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है। हाल ही मैं कांग्रेस महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी ने बुधवार को अमेठी में अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए जो बात कही, उसके कुछ और ही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। जबकि इस वक्त देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और कांग्रेस पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जोर लगा रही है। एएनआइ ने उनका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह अपने एक कार्यकर्ता से पूछ रही हैं - तैयारी कर रहे हो, चुनाव की... इस वाले की नहीं... 2022 की?

अमेठी के एएच इंटर कॉलेज के आंगन में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा का अंदाज वही पुराना रहा। भादर ब्लाक के बूथ संख्या 347 के कार्यकर्ता अकबर अली, अमेठी के कल्याणपुर बूथ अध्यक्ष सुनील सिंह व रवानीपुर के बूथ कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी वाड्रा से रोजगार पर तीखे सवाल भी दागे। तभी किसी बड़े नेता ने इसे दबाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी अकबर अली ने माइक पर बताया कि हमारे साथ गांव 18 से 20 लोग दिल्ली में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एसी बनाते हैं। वहां हमसे पूछा जाता है कि अमेठी में रोजगार क्यों नहीं है। वह तो वीवीआइपी जिला है फिर भी वहां रोजगार नहीं है तो हम लोग चुप हो जाते हैं।

इस तीखे सवाल पर प्रियंका ने शांति से जवाब दिया और कहा कि चुनाव के बाद रोजगार देने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करूंगी। शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी पिछड़ी मानी जाती है। इस सवाल को प्रियंका तक नहीं पहुंचने दिया गया। कई कार्यकर्ताओं से संवाद में प्रियंका ने कहा कि चुनाव बाद सभी को दिल्ली बुलाऊंगी और उनसे सीधे संवाद करूंगी। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकली प्रियंका गांधी गुरुवार को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अधायक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र राय बरेली का दौरा करेंगी। जहां वो कार्यकर्ताओं से आगामा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी। प्रियंका गांधी का काफिला शुक्रवार 29 मार्च को अयोध्या भी पहुंचेगा।

बता दें, प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों गंगा यात्रा की थी। इस दौरान वह प्रयागराज से वाराणसी तक स्टीमर से गईं। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज से गंगा किनारे के पौराणिक स्थल सीतामढ़ी पहुंचकर मछुआरों और महिलाओं से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि देश और संविधान को बचाने के लिए सोच-समझकर वोट करें। प्रियंका ने कहा मैंने और मेरे भाई ने बहुत संघर्ष देखे हैं। पिता और परिवार का बलिदान देखा है। राहुल को सत्ता का शौक नहीं है वो आप सभी की भलाई चाहते हैं।

प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि मौजूदा सरकार ने पांच साल पहले खूब वादे किए और इतने साल की सत्ता के दौरान कोई वादा पूरा नहीं किया। किसानों की भलाई हुई न महिलाओं की भलाई हुई। युवाओं को रोजगार भी नहीं मिला। ये सरकार जनता को और उसकी आशाओं व अपेक्षाओं को नकारने वाली है। पीएम का नाम लिए बिना प्रियंका ने कहा था कि 56 इंच के सीने वाले इतने महान नेता आप हैं तो सभी वादे पूरे क्यों नहीं किये। सच ये है कि आप दुर्बल हैं।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More