Lok Sabha Election 2019 : सांसदों का फीडबैक मिलते ही बढ़ा भाजपा का ब्लडप्रेशर

मेरठ। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बेशक बरकरार है,किंतु सांसदों के रिपोर्ट कार्ड ने भाजपा हाईकमान का ब्लडप्रेशर बढ़ा दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम सांसद पार्टी के अंदरूनी सर्वे में अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे हैं। हालात ये हैं कि पार्टी माइनस मार्किंग वाले सांसदों को छोड़कर अन्य के टिकट पर छेड़छाड़ करने से बच रही है। इधर,टिकट देने से पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय,संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा संसदीय क्षेत्रों को मथने में जुटे हैं। 

मंत्रियों की फील्डिंग कमजोर 
योगी सरकार के ऐसे मंत्रियों को पश्चिमी उप्र में चुनाव प्रभारी बनाया गया है,जिनका राजनीतिक कद अन्य के मुकाबले कमतर है। दिग्गज मंत्रियों को पूर्वाचल में लगाया गया है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सहारनपुर में फीका रहा था,जहां के मंत्री धर्मसिंह सैनी को मेरठ व बागपत का प्रभारी बनाया गया है। राज्यमंत्री अतुल गर्ग गौतमबुद्धनगर को संभालेंगे,जिन्हें कई बार मंत्रिमंडल से हटाने की बात उठ चुकी है। चेतन चौहान नगीना के प्रभारी बनाए गए हैं,जिनका खेल मंत्री के तौर पर कार्यकाल ज्यादा चमकदार नहीं दिखा।
 
अंदरुनी घेरेबंदी 
मैनेजमेंट के माहिर माने जाने वाले पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह को कैराना का प्रभारी बनाया गया है,लेकिन पार्टी का एक खेमा उनकी घेरेबंदी में जुटा है। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को मुजफ्फरनगर जैसी हाईप्रोफाइल चुनावी सीट का जिम्मा दिया है,जहां पार्टी हार्डकोर राजनीतिक समीकरणों पर जीतती रही है। इस क्षेत्र में औलख का कोई बड़ा प्रभाव नहीं माना जाता। हालांकि सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद की घेराबंदी में भाजपा ने सुरेश राणा को सहारनपुर व बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बनाया है। पार्टी के तमाम विधायक भी मानते हैं कि पश्चिमी उप्र में सिर्फ एक कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को लगाया गया है,जिनका नगीना में अब तक कोई असर नहीं रहा।
 
गुरुवार को पश्चिम में दिग्गज 
मेरठ समेत पश्चिमी उप्र की आठ सीटों पर 11 अप्रैल को चुनाव होना है,ऐसे में प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने गुरुवार को बुलंदशहर की नब्ज टटोली। मेरठ और नोएडा का भी फीडबैक लिया। सुनील बंसल ने बागपत,क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने बागपत व गाजियाबाद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्रनाथ पांडे ने शामली व रात में मेरठ में प्रत्याशियों की कुंडली खंगाली। 

..वो सांसद जो चुनाव आने पर हुए सक्रिय 
भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी करने में हांफ रही है। पार्टी ने छह माह के दौरान पांच बार सर्वे किया है।पश्चिमी उप्र की 14 लोकसभा सीटों में सिर्फ एक सीट छोड़कर अन्य सभी में फीडबैक धड़कन बढ़ाने वाला मिला है। वर्ष 2014 में जीतने के बाद शुरुआत के तीन साल सांसद जनता से जुड़ नहीं सके। चुनावी बेला में क्षेत्र में अचानक सक्रिय होने की वजह से जनता भी खिन्न है। सूत्रों ने माना कि कुछ सांसदों ने अपने क्षेत्रों में खेमेबाजी को बढ़ावा दिया। संघ की सर्वे रिपोर्ट में भी तमाम दिग्गज धड़ाम मिले हैं।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More