अगस्ता डील का बिचौलिया मिशेल शिकंजे में, अब भंडारी समेत इन भगोड़ों का है इंतजार

नई दिल्ली। VVIP हैलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड सौदे के बिचौलिये क्रिश्चियेन मिशेल को मंगलवार देर रात भारत लाया गया है। मिशेल को दुबई से एक विमान के जरिए दिल्ली लाया गया। मिशेल के प्रत्यर्पण पर सीबीआइ का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मार्गदर्शन में यह पूरा ऑपरेशन इंचार्ज डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव के द्वारा किया गया। सीबीआइ के ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर ए. साई मनोहर के नेतृत्व में एक टीम इस काम के लिए दुबई गई थी। अभी और भी बहुत लोग ऐसे हैं जिनके प्रत्यर्पण का भारत को इंतजार है। इनमें नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या बिल्कुल नए नाम हैं।  

ईडी के मुताबिक लगभग 3600 करोड़ रुपये की अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर खरीद में क्रिश्चियन मिशेल प्रमुख बिचौलिये की भूमिका में था। रिश्वत की अधिकांश रकम उसके मार्फत ही तत्कालीन अधिकारियों और नेताओं के बीच बांटी गई थी। ऐसे में मिशेल से पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं और लोकसभा चुनाव के पहले यह मुद्दा गरमा सकता है। 

संजय भंडारी, ललित मोदी, हनीफ समेत कई का भारत को इंतजार 
 

ललित मोदी (बाएं), संजय भंडारी (मध्य), टाइगर हनीफ (दाएं)

ब्रिटेन से शुरुआत करें तो यहां नौसेना वॉर रूम से सूचनाएं लीक करने का आरोपी रवि शंकरन, 1993 में गुजरात में हुए दो बम धमाकों का आरोपी टाइगर हनीफ, गुलशन कुमार की हत्या का आरोपी म्यूजिक डायरेक्टर नदीम शरीफ रह रहे हैं। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने के आरोपी शराब कारोबारी विजय माल्या भी ब्रिटेन में ही हैं। इसके अलावा एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने वाले बैंक फ्रॉड के आरोपी मेहुल चोकसी, नीरव मोदी के भी प्रत्यर्पण का भारत को इंतजार है। इसके अलावा हथियार डीलर संजय भंडारी पर भी विदेश में रह रहा है। भंडारी, रक्षा सौदों का एक बड़ा बिचौलिया बन चुका था और विदेशी कंपनियों के लिए लॉबिइंग करता था। आईबी ने भंडारी के एक फोन नंबर की छह महीने तक कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) हासिल की तो पता चला कि वह वाड्रा सहित कई प्रभावशाली लोगों के नियमित संपर्क में था।  

14 साल में 60 प्रत्यर्पण
अभी भले ही अगस्ता वेस्टलैंड सौदे के बिचौलिये को भारत लाने में सफलता मिल गई हो लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे आरोपी हैं, जिनका देश में प्रत्यर्पण होना बाकी है। उल्लेखनीय है कि पिछले 14 साल में 19 देशों ने भारत को 60 आरोपी लौटाए हैं। मिशेल को जोड़ लें तो यह आंकड़ा 61 हो जाता है। इन आरोपियों में 52 भारतीय हैं। और ये भी अहम बात है कि सबसे ज्यादा आरोपी यूएई से ही भारत प्रत्यर्पित हुए हैं।  यूएई से 17 आरोपी लौटाए हैं जबकि अमेरिका ने 11, सऊदी अरब ने 5, कनाडा ने 4, थाईलैंड ने 4, जर्मनी ने 3, बेल्जियम ने 2, मॉरिशस ने 2, पुर्तगाल ने 2 आरोपी ही लौटाए हैं। 10 आरोपी आतंक फैलाने व बम धमाकों के हैं। 13 हत्या के आरोपी 14 साल में प्रत्यर्पित हुए हैं। 

43 देशों से भारत की प्रत्यर्पण संधि
भारत की 43  देशों के साथ प्रत्यर्पण की संधि है। हालांकि जिन देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि है, वहां से पिछले 14 साल में सिर्फ 60 ही आरोपी हमारी जांच एजेंसियों को सौंपे गए हैं। इतना ही नहीं, ब्रिटेन ने तो 1993 में करार के बाद से अब तक कोई हाई-प्रोफाइल आरोपी भारत को नहीं सौंपा। सरकारी आंकड़ों की मानें तो अकेले ब्रिटेन में 131 वांछित रह रहे हैं लेकिन किसी का भी प्रत्यर्पण नहीं हुआ। 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More