नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) और केंद्र सरकार के बीच तनातनी फिर बढ़ने वाली है। दरअसल, आरोप है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्र सरकार ने विदेश जाने की मंजूरी नहीं दी है।
इस पर AAP ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ऑस्ट्रिया में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल होने की मंजूरी नहीं देना गंदी राजनीति करने के जैसा है।
... इसलिए जा रहे थे मनीष
बता दें कि शिक्षा मंत्री और दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया ऑस्ट्रिया जाने वाले थे। यहां पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लागू हैप्पीनेस करिकुलम को लेकर वहां एक कार्यक्रम था, जहां वह इस करिकुलम के बारे में जानकारी देने वाले थे।
ऐसे खुला पूरा मामला
दरअसल, मामले का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया - 'केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर नहीं चाहती कि दिल्ली सरकार को वैश्विक स्तर पर अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने की अनुमति दी जाए। अन्य ट्वीट में सिसोदिया ने कहा- 'मोदी जी नहीं चाहते कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों से 'खुशी की पाठशाला' का पैगाम मैं दुनिया के सामने रखूं। दिल्ली के स्कूलों में शुरू की गई हैप्पीनेस क्लास के बारे में बात रखने के लिए आस्ट्रिया जाने की मंजूरी मोदी सरकार ने नहीं दी, जिसके चलते मुझे अपनी यात्रा रद करनी पड़ी है।
वहीं, इस मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सीधे-सीधे भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया- 'सत्येंद्र जैन को मोहल्ला क्लीनिक पर ऑस्ट्रेलिया बुलाया गया। मोदीजी ने उन्हें अनुमति नहीं दी। मनीष को हैप्पीनेस क्लास बताने के लिए ऑस्ट्रिया बुलाया गया। उन्हें भी अनुमति नहीं दी।'
यहां पर बता दें कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर मतभेद जगजाहिर है, क्योंकि दिल्ली सरकार मानती है कि उपराज्यपाल केंद्र सरकार के इशारों पर काम करते हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।