हरियाणा के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला विश्‍व के सौ भविष्य के नेताओं में शामिल

चंडीगढ़, । हरियाणा की राजनीति और युवा नेताओं के लिए बड़ी खबर है। हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्लोबल नेटवर्क 'ए-पोलिटिकल डॉट को' ने दुनिया के 100 फ्यूचर लीडर्स में शामिल किया है। सूची में भारत से कुल छह युवा चेहरों को जगह मिली है। इसमें दुष्‍यंत चौटाला काे 29वां स्‍थान दिया गया है। चौटाला परिवार में विवाद के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलाे) से निकाले गए दुष्‍यंत चौटाला के लिए बेहद राहत व उत्‍साहित करने वाली खबर है। दुष्‍यंत 9 दिसंबर को नई पार्टी बनाने जा रहे हैं।


वैश्विक एजेंसी 'ए-पोलिटिकल डॉट को' ने सर्वेक्षण के बाद दुनिया के भविष्‍य के नेताओं की सूची जारी की 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराए गए सर्वे और नामांकन के आधार पर 'भविष्य के नेताओं' की सूची जारी की गई है। ग्लोबल नेटवर्क ने ऐसे युवाओं नेताआें काे लेकर सर्वेक्षण और आकलन किया, जो भविष्य के नेता भी हैं और पॉलिसी बनाने में जिनकी अहम भूमिका है। 25 साल की उम्र में ही सांसद बने दुष्यंत चौटाला भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के प्रपौत्र और हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री आेमप्रकाश चौटाला के पोते हैं। 9 दिसंबर को अलग राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे दुष्यंत के लिए यह सम्मान काफी उत्साहजनक माना जा रहा है।

मोरारजी देसाई के प्रपौत्र, चंद्रबाबू नायडू के पुत्र समेत भारत के छह युवा चेहरों को मिली जगह

सर्वे रिपोर्ट में सबसे ऊपर अमेरिका की एलिसी सटिफनिक का नाम है। दुष्यंत सूची में 29वें स्थान पर हैं। भारतीय नेताओं में इनका स्थान दूसरा है। इनसे ऊपर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। नारा आंध्र सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी तथा पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के पोते मधुकेश्वर देसाई भी इस सूची में हैं। वर्तमान में वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रक्षा खड़से के अलावा केरल के अलपुहाजा जिला की जिला कलेक्टर टीवी अनुपमा का नाम इस सूची में है। मध्य प्रदेश के बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव की पार्षद भक्ति शर्मा का इस लिस्ट में नाम है।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More