Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
ताज़ा खबर
रिलीज से 23 दिन पहले ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, 8 लाख से ज्यादा टिकट बिकेदिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु शो से पहले सुरक्षा अलर्ट, धमकी भरे ईमेल पर FIR दर्ज1700 करोड़ की कमाई के बाद भी ‘रामायण’ के सामने नई चुनौती, नॉर्थ अमेरिका में घटे 752 सिनेमाघरनागपुर की करोड़ों की लूट का बालाघाट में खुला राज, खेत में भूसे के नीचे मिलीं तीन बोरियांनाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में पुलिसकर्मी पर पैसे लेकर सूचना रोकने का आरोप, 10 हजार लेने की चर्चाएंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से समझाया दवाओं के दुरुपयोग का खतरारिलीज से 23 दिन पहले ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, 8 लाख से ज्यादा टिकट बिकेदिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु शो से पहले सुरक्षा अलर्ट, धमकी भरे ईमेल पर FIR दर्ज1700 करोड़ की कमाई के बाद भी ‘रामायण’ के सामने नई चुनौती, नॉर्थ अमेरिका में घटे 752 सिनेमाघरनागपुर की करोड़ों की लूट का बालाघाट में खुला राज, खेत में भूसे के नीचे मिलीं तीन बोरियांनाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में पुलिसकर्मी पर पैसे लेकर सूचना रोकने का आरोप, 10 हजार लेने की चर्चाएंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से समझाया दवाओं के दुरुपयोग का खतरा
मौसम और AQI
जिले

इंदौर डबल मर्डर: पिता-बहन की हत्या के बाद मददगार नाबालिग दोस्त को भी मारने की थी साजिश

· November 24, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

इंदौर डबल मर्डर: मददगार नाबालिग दोस्त को भी मारना चाहता था आरोपी

इंदौर। पिता और बहन की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी हर्ष यादव को लेकर जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में मदद करने वाले नाबालिग को भी हर्ष रास्ते से हटाना चाहता था। उसे डर था कि कहीं नाबालिग दोनों हत्याओं का राज किसी के सामने न खोल दे। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है और उसकी आखिरी लोकेशन अंबाला के आसपास मिलने की जानकारी सामने आई है।

छह महीने पहले बनाई थी नाबालिग से दोस्ती

जांच में पता चला है कि हर्ष ने वारदात को अंजाम देने के लिए करीब छह महीने पहले ही नाबालिग से दोस्ती की थी। उसके कुछ पुराने दोस्त भी थे, लेकिन उसने उन्हें अपनी योजना में शामिल नहीं किया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को पैसों की जरूरत थी और हर्ष ने उसे मदद के बदले रकम देने का भरोसा दिया था।

हालांकि, हत्या की वारदात के बाद हर्ष ने नाबालिग को पैसे नहीं दिए। इसके बजाय वह उसे भी खत्म करना चाहता था, ताकि अपराध से जुड़ी जानकारी बाहर न आ सके। नाबालिग ने अपने भाई की शादी का हवाला देकर आरोपी से पैसे मांगे थे, लेकिन हर्ष उसे टालता रहा।

यात्री बनकर ऑटो में बैठा, पिता को फ्लैट तक पहुंचाया

पुलिस की जांच के अनुसार, हर्ष ने अपने पिता की हत्या के लिए अरिहंत नगर स्थित किराये का फ्लैट चुना था। इस ठिकाने की जानकारी उसने पहले से पिता और बहन को नहीं दी थी। योजना के तहत नाबालिग को यात्री बनाकर पिता के ऑटो में बैठाया गया।

नाबालिग ने सामान उठाने के बहाने पिता को फ्लैट तक पहुंचाया, जहां हर्ष पहले से मौजूद था। वहां पिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस इस पूरी वारदात में नाबालिग की भूमिका की जांच कर रही है।

पिता के बाद बहन की भी हत्या

पिता की हत्या के बाद हर्ष ने अपनी बहन को भी निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक, अगले दिन वह बहन के घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। दोनों हत्याओं के पीछे संपत्ति और पैसों का विवाद प्रमुख वजह माना जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि परिवार की संपत्ति बेचने से मिली रकम को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद था। इसी विवाद के चलते हर्ष ने कथित तौर पर दोनों हत्याओं की योजना बनाई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

मोबाइल बंद कर फरार, दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क

दोहरी हत्या के बाद हर्ष फरार हो गया। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन अंबाला के आसपास मिली थी। आरोपी लगातार मोबाइल बंद रख रहा है, जिससे उसकी गतिविधियों का पता लगाने में परेशानी हो रही है। इंदौर पुलिस ने उसके परिचितों और संभावित ठिकानों की जानकारी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ भी साझा की है।

पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश, नाबालिग की भूमिका और फरारी के दौरान की गतिविधियों से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

MP Mirrorमध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *