Skip to content
Thursday, 19 November 2026
ताज़ा खबर
हरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाबहरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाब
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

हरदा में दो बाइकों की भीषण टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; घायल बेटे ने भोपाल ले जाते समय तोड़ा दम

· November 18, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

हरदा में दो बाइकों की टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; भोपाल ले जाते समय बच्चे ने तोड़ा दम

हरदा। जिले में सड़क हादसे की एक दर्दनाक घटना ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। रहटगांव थाना क्षेत्र के बरखेड़ी बस स्टैंड के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक बच्चे ने इलाज के लिए भोपाल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में पिता-पुत्र और तहसील कार्यालय में पदस्थ एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

देर रात हुआ हादसा, दो बाइक सवारों की मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक, रहटगांव तहसील कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 34 वर्षीय देवेंद्र वर्मन देर रात अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरकम्बा की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक 40 वर्षीय दिलीप चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पटाखे से झुलसे बेटे को इलाज के लिए ले जा रहे थे दिलीप

इस हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि दिलीप अपने बेटे आयुष को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। बताया गया कि मंगलवार शाम पटाखे की चिंगारी से आयुष झुलस गया था। इसके बाद दिलीप उसे बाइक पर बैठाकर उपचार के लिए सिरकम्बा की ओर जा रहे थे।

इसी सफर के दौरान उनकी मोटरसाइकिल देवेंद्र की बाइक से टकरा गई। हादसे में आयुष भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

भोपाल रेफर किया, लेकिन रास्ते में नहीं बच सकी जान

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने आयुष की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर भोपाल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह जिला अस्पताल में तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

कंप्यूटर ऑपरेटर के परिवार में भी पसरा मातम

देवेंद्र वर्मन रहटगांव तहसील कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। परिवार में उनके पीछे पत्नी और चार साल की बेटी है। वहीं, दिलीप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक ही दुर्घटना में पिता और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

MP Mirrorमध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *