Skip to content
Thursday, 19 November 2026
ताज़ा खबर
हरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाबहरदा में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या, दराती से गला काटने का आरोप; बहन के जेठ और भतीजे पर केसउज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर विवाद, आसाराम आश्रम की चेतावनी- अधिग्रहण हुआ तो कोर्ट जाएंगे, देशभर से बुलाएंगे अनुयायीभोपाल में सीलिंग अभियान पर फिर उठे सवाल, याचिकाकर्ता का आरोप- दिन में बंद, रात में खुल जाते हैं प्रतिष्ठानइंदौर में वकील से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DCP ने बनाई जांच कमेटीलालबाग की तिजोरी पर महिला ने ठोका मालिकाना हक, अधिकारियों ने मांगे सबूत; होलकर राजघराने से संबंध की भी होगी जांचरायसेन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी गायब रही तस्वीर; तहसीलदार से मांगा लिखित जवाब
मौसम और AQI
जिले

इंदौर में केरल निवासी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 25 दिन पहले ही आए थे शहर

· November 17, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

इंदौर में केरल निवासी कंपनी के जनरल मैनेजर की मौत, 25 दिन पहले आए थे शहर

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय मेनन दिनेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से केरल के रहने वाले थे और करीब 25 दिन पहले ही कंपनी के इंदौर कार्यालय में काम संभालने पहुंचे थे। पैर में दर्द की शिकायत के बाद इलाज कराने गए दिनेश की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महालक्ष्मी नगर में रह रहे थे मेनन दिनेश

पुलिस के अनुसार, मेनन दिनेश पिता करुणा कृष्णन इंदौर के महालक्ष्मी नगर में रह रहे थे। वह एबी रोड स्थित क्रिस्टल कॉर्पोरेट बिल्डिंग में संचालित वडोरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी का प्लांट टीकमगढ़ में है, जहां केबल और कनेक्टर बनाने का काम होता है।

कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक, दिनेश लगभग 25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे और यहां नौकरी शुरू की थी।

पैर में दर्द बढ़ने पर डॉक्टर के पास पहुंचे

स्टाफ ने पुलिस को बताया कि दिनेश के एक पैर में पिछले कुछ दिनों से दर्द था। बंगाली चौराहे पर डॉक्टर नितिन साहू से उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को वह कार्यालय नहीं पहुंचे थे।

शाम को दर्द बढ़ने पर उन्होंने डॉक्टर से फोन पर संपर्क किया और क्लीनिक पहुंचे। वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल जाने की सलाह दी गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई।

MY अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

निजी अस्पताल में हालत गंभीर होने के बाद प्रबंधन ने कंपनी के कर्मचारी जीवन राजा को सूचना दी। इसके बाद कंपनी का स्टाफ उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर कंपनी के मुख्य कार्यालय और केरल में रह रहे परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम

लसूड़िया पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मृतक की पत्नी, बेटी और अन्य परिजनों के केरल से इंदौर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जानी थी। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की जांच करेगी। अचानक हुई इस घटना से कंपनी के कर्मचारियों में भी शोक का माहौल है।

MP Mirrorमध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *