Skip to content
Friday, 13 November 2026
मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
Bhopal News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 6 एंबुलेंस का किया लोकार्पण, छह जिलों की रेडक्रॉस शाखाओं को मिलीं गाड़ियांBhopal News: वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बताया खेलों के विकास का रोडमैपChhatarpur News: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बढ़ा विवाद, समर्थकों ने हाईवे किया जाम; छतरपुर में पुलिस अलर्टMP Ladli Behna Yojana: 1.24 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500, आज जारी होगी 42वीं किस्तBetul News: मंदिर के सामने चाकूबाजी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनामIndore News: कमाऊ पत्नी को गुजारा भत्ता देने से हाईकोर्ट का इनकार, पहले विवाह से हुए बेटे को मिलेंगे ₹15 हजार प्रतिमाहBhopal News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 6 एंबुलेंस का किया लोकार्पण, छह जिलों की रेडक्रॉस शाखाओं को मिलीं गाड़ियांBhopal News: वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बताया खेलों के विकास का रोडमैपChhatarpur News: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बढ़ा विवाद, समर्थकों ने हाईवे किया जाम; छतरपुर में पुलिस अलर्टMP Ladli Behna Yojana: 1.24 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500, आज जारी होगी 42वीं किस्तBetul News: मंदिर के सामने चाकूबाजी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनामIndore News: कमाऊ पत्नी को गुजारा भत्ता देने से हाईकोर्ट का इनकार, पहले विवाह से हुए बेटे को मिलेंगे ₹15 हजार प्रतिमाह
मौसम और AQI
जिले

Betul News: मंदिर के सामने चाकूबाजी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनाम

· November 13, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

Betul News: चाकूबाजी का दूसरा आरोपी अमन गिरफ्तार, 5 हजार का था इनाम

बैतूल। जिले में चार महीने पहले हुई चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन चन्द्रसूर्या पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे इटारसी रोड से घेराबंदी कर पकड़ा। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

7 जुलाई को माता मंदिर के सामने हुआ था विवाद

घटना 7 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5 बजे सोनाघाटी स्थित माता मंदिर के सामने हुई थी। यहां अभिषेक चन्द्रसूर्या और अमन चन्द्रसूर्या का नरेश उर्फ रिंकू विश्वकर्मा तथा धनराज विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अभिषेक ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में धनराज विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत को देखते हुए बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था।

पहले गिरफ्तार हो चुका था मुख्य आरोपी

घटना के बाद फरियादी नरेश की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने 5 अक्टूबर को पहले आरोपी अभिषेक चन्द्रसूर्या को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से अमन फरार चल रहा था।

इटारसी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को मुखबिर से अमन की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने इटारसी रोड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई के साथ ही 7 जुलाई को सोनाघाटी माता मंदिर के सामने हुई चाकूबाजी के मामले में दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *