Skip to content
Tuesday, 10 November 2026 News Views and Analysis
ताज़ा खबर
इंदौर जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज की सुविधा बढ़ी, नवजातों के लिए 30 बेड की ICU शुरू; मां-बच्चे को मिलेगा साथ इलाजभोपाल: IAS अधिकारी आर. राजेंद्रन ने पटाखों पर जताई चिंता, बोले- दिवाली पर रोशनी नहीं, ब्रोंकाइटिस बांट रहे हैं हमदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट को मिला ईमेल; पुलिस और STF अलर्टसिवनी-कटनी अग्निकांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- बड़े शहरों में ही दमकल व्यवस्था कमजोरइंदौर में मौसम का बदला मिजाज: रात में बढ़ी ठंडक, दिन का तापमान एक डिग्री चढ़ादतिया: जहां कभी चंबल के डाकू भी झुकाते थे सिर, वहां उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब; रतनगढ़ में शुरू हुआ लक्खी मेलाइंदौर जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज की सुविधा बढ़ी, नवजातों के लिए 30 बेड की ICU शुरू; मां-बच्चे को मिलेगा साथ इलाजभोपाल: IAS अधिकारी आर. राजेंद्रन ने पटाखों पर जताई चिंता, बोले- दिवाली पर रोशनी नहीं, ब्रोंकाइटिस बांट रहे हैं हमदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट को मिला ईमेल; पुलिस और STF अलर्टसिवनी-कटनी अग्निकांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- बड़े शहरों में ही दमकल व्यवस्था कमजोरइंदौर में मौसम का बदला मिजाज: रात में बढ़ी ठंडक, दिन का तापमान एक डिग्री चढ़ादतिया: जहां कभी चंबल के डाकू भी झुकाते थे सिर, वहां उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब; रतनगढ़ में शुरू हुआ लक्खी मेला
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

सिंगरौली में कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, डेढ़ घंटे बाद मलबे से निकला 8 साल का बच्चा

· November 10, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

सिंगरौली में कच्चा मकान गिरने से 3 की मौत, 8 साल का बच्चा मलबे से बचा

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बरहपान गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए। घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्चे अतुल को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जीवित बाहर निकाल लिया गया।

रात करीब 8:30 बजे अचानक ढहा मकान

जानकारी के अनुसार, बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ। परिवार के लोग भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे। इसी दौरान दो मंजिला कच्चा मकान अचानक ढह गया और अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए।

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

जेसीबी की मदद से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

मलबा अधिक होने के कारण लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। गांव के सरपंच चित्रकूट बैस ने तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें आठ वर्षीय अतुल जीवित मिला, जबकि तीन अन्य लोगों को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

अरुण, उनकी मां और एक वर्षीय बेटी की मौत

इस हादसे में 36 वर्षीय अरुण कुमार विश्वकर्मा, उनकी मां संतुलिया विश्वकर्मा और एक वर्षीय बच्ची पुष्पा की जान चली गई। वहीं आठ वर्षीय अतुल को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले से दीवार में थी दरार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान की एक दीवार में पहले से दरार आ गई थी। दीवार से आवाजें भी आ रही थीं। परिवार को मकान की स्थिति को लेकर चिंता थी और अगले दिन उसकी मरम्मत कराने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पूरी इमारत ढह गई।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता के दिए निर्देश

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर प्रभावित परिवार का हाल जाना।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने और जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *