Skip to content
Saturday, 28 November 2026
ताज़ा खबर
सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत कर वसूली करने वालों पर शिकंजा, सरकार बनाएगी ब्लैकलिस्ट; शिकायत वापस लेने के बदले मांगे रुपएरतलाम में बाजना के एकलव्य छात्रावास के सैकड़ों विद्यार्थी 70 किमी पैदल निकल पड़े, पानी और भोजन की शिकायत पर रास्ते में पहुंचे तहसीलदारMPPSC 2027 का नया परीक्षा पैटर्न जारी, गलत जवाब पर कटेगा 1 अंक; प्रीलिम्स के दोनों पेपर में पास होना जरूरीसंदीप रेड्डी वंगा बोले- कमल हासन, ममूटी और चिरंजीवी का काम अल पचीनो-डी नीरो से बड़ा, बताई वजहसीहोर में पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या करने वाले पिता को दोहरी उम्रकैद, 10 हजार रुपये का जुर्मानाइंदौर में रात का पारा 11.5 डिग्री तक गिरा, सुबह 18°C तापमान; दिन में अब भी 30 डिग्री तक गर्मीसीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत कर वसूली करने वालों पर शिकंजा, सरकार बनाएगी ब्लैकलिस्ट; शिकायत वापस लेने के बदले मांगे रुपएरतलाम में बाजना के एकलव्य छात्रावास के सैकड़ों विद्यार्थी 70 किमी पैदल निकल पड़े, पानी और भोजन की शिकायत पर रास्ते में पहुंचे तहसीलदारMPPSC 2027 का नया परीक्षा पैटर्न जारी, गलत जवाब पर कटेगा 1 अंक; प्रीलिम्स के दोनों पेपर में पास होना जरूरीसंदीप रेड्डी वंगा बोले- कमल हासन, ममूटी और चिरंजीवी का काम अल पचीनो-डी नीरो से बड़ा, बताई वजहसीहोर में पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या करने वाले पिता को दोहरी उम्रकैद, 10 हजार रुपये का जुर्मानाइंदौर में रात का पारा 11.5 डिग्री तक गिरा, सुबह 18°C तापमान; दिन में अब भी 30 डिग्री तक गर्मी
मौसम और AQI
जिले

सीहोर में पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या करने वाले पिता को दोहरी उम्रकैद, 10 हजार रुपये का जुर्माना

सीहोर में पत्नी-बेटे की हत्या करने वाले पिता को दोहरी उम्रकैद

सीहोर। पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या के मामले में बुधनी की अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी पिता गणेशराम विश्वकर्मा को दोहरे आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों अपराधों के लिए पांच-पांच हजार रुपये, कुल 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 27 जुलाई 2023 को हुई इस वारदात में आरोपी ने परिवार के एक अन्य बालक पर भी हमला किया था, जिसे बीच-बचाव कर बचा लिया गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान घायल बालक की गवाही, चिकित्सकीय साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट अभियोजन के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए।

2023 में सरदारनगर में हुई थी वारदात

मामला सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम सरदारनगर का है। अभियोजन के अनुसार, 27 जुलाई 2023 की सुबह करीब 6:30 बजे घर के अंदर से एक बालक की चीख-पुकार सुनाई दी। आवाज सुनकर दिनेश कुमार विश्वकर्मा कमरे की ओर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए उन्होंने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

कमरे में गणेशराम विश्वकर्मा धारदार कुल्हाड़ी लेकर एक बालक पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। दिनेश ने बीच-बचाव कर बालक को बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। कमरे में उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के शव मिले थे। दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।

पुलिस ने कुल्हाड़ी और खून लगी शर्ट जब्त की

घटना की सूचना मिलने पर शाहगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घर के पीछे बाथरूम के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की। आरोपी की शर्ट भी जब्त की गई थी।

जांच के दौरान जब्त किए गए सामान को क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), भोपाल भेजा गया। रिपोर्ट में आरोपी की शर्ट और बिस्तर की गोदड़ी पर मानव रक्त पाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की विवेचना में जुटाए गए भौतिक साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान को अदालत में पेश किया गया।

घायल बालक की गवाही बनी अहम साक्ष्य

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घायल बालक राघवेंद्र, शिकायतकर्ता दिनेश कुमार विश्वकर्मा, चिकित्सकों और जांच अधिकारियों के बयान प्रस्तुत किए। इसके साथ ही वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट और दस्तावेजी साक्ष्य भी अदालत के सामने रखे गए।

शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक पंकज रघुवंशी ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों को साबित किया। अदालत ने सुनवाई के बाद गणेशराम को दोषी ठहराया।

दोनों हत्याओं के लिए अलग-अलग आजीवन सश्रम कारावास

27 नवंबर 2026 को अपर सत्र न्यायालय, बुधनी ने 35 वर्षीय गणेशराम विश्वकर्मा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए दोहरे आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने दोनों अपराधों के लिए पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इस तरह कुल जुर्माना 10 हजार रुपये हुआ। अर्थदंड जमा नहीं करने पर प्रत्येक मद में तीन महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी की गवाही के साथ वैज्ञानिक जांच से मिले साक्ष्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के करीब तीन साल बाद आए फैसले में अदालत ने आरोपी को दोनों हत्याओं के लिए दोषी ठहराया है।

Vinayak kevre
लेखक के बारे मेंVinayak kevre

खबरों को सिर्फ लिखना नहीं, उन्हें समझना और उनकी सच्चाई को सामने लाना ही पत्रकारिता है। बदलते डिजिटल दौर में हर खबर के पीछे छिपे तथ्यों को तलाशना और उन्हें जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाना ही असली मकसद है। निष्पक्षता, जिज्ञासा और सच्चाई पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत हैं।

Vinayak kevre के सभी लेख →
MP Mirrorमध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *