रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को रतलाम में सर्किट हाऊस पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेशभर में जारी किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोल दिया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को कांग्रेस ने हिंसक बना दिया हैं, किसान हिंसक नहीं है। ऐसे हिंसक लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम किसानों को हर उपज का वाजिब दाम देंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रतलाम के डेलनपुर में किसानों के पथराव के दौरान घायल हुए एएसआई को चेन्नई भेजने की व्यवस्था की।
रविवार की रात को रतलाम आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार को प्रात: 8 बजे सैलाना के लिए रवाना हो गए। सैलाना में वे जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। सैलाना जाने से पहले रतलाम के पॉवर हाऊस रोड के सर्किट हाऊस पर मुख्यमंत्री भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अनेक समस्याओं से अवगत कराया।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों को किसी भी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर किसान की उपज का सही दाम देंगी और परेशानी हल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन की हिंसक घटनाओं पर कहा कि प्रदेश का किसान हिंसक नहीं है, कांगे्रस के लोगों ने आंदोलन को हिंसक बना दिया हैं। ऐसे हिंसक लेागों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
सैलाना के विकास के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा
सैलाना के विकास के लिए कुछ मंत्री ने 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। कैक्टस गार्डन विकास के लिए 50 लाख रुपए कीर्ति स्तंभ को संवारने के लिए भी राशि की घोषणा की
कांग्रेस ने हिंसा की आग में झोंका
किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेसियों की षड्यंत्र का मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप कहा किसान हिंसक नहीं हो सकते हैं लेकिन इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस ने प्रदेश हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास किया है इसे कभी सफल नहीं होने देंगे मुख्यमंत्री ने कहा किसानों के हर समस्याओं का निदान प्रदेश सरकार करेगी किसी को आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ने देगी।
होनहार छात्रों की फीस सरकार देगी
मुख्यमंत्री ने कहा 12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को जो ITI IIT मेडिकल कॉलेज लॉ आधी में प्रवेश लेंगे उनकी पूरी फीस सरकार जमा करेगी।
यह भी है खास
-महुआ के फूल कम दामों पर नहीं बिकेंगे
-सरकार 30 रुपए किलो समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी प्याज
जावरा में चक्काजाम, बसों में तोड़फोड़, कई घायल
जावरा (रतलाम)। उपज के सही दाम नहीं मिलने के विरोध में किसान आंदोलन के तहत एकमत होकर जेयो होटल के सामने फोरलेन आम रोड पर चक्का जाम करने व पथराव कर लोगों को घायल करने तथा बस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों सहित 70 से 80 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है ।पुलिस ने खासकर कलालिया निवासी बलवंत सिंह, नीमच निवासी दशरथ गायरी, जावरा निवासी अंकित धाकड, बेगमपुरा निवासी राहुल बागरी, जावरा मालीपुरा निवासी विनोद माली, जावरा निवासी चित्रांश , जावरा निवासी रंजीत सहित अन्य लोगों पर धारा 147 148 341 427 326 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर कारवाई की है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।