भोपाल। राजधानी के पुराने भोपाल इलाके में मंगलवार रात दो पक्षों में झड़प होने के बाद तनाव के हालात बन गए। करीब साढ़े तीन घंटे तक क्षेत्र के चार बत्ती, मोती मस्जिद, फतेहगढ़, हमीदिया, अग्रसेन चौराहा, रॉयल मार्केट, सेफिया कॉलेज रोड, इमामबाड़ा और पीरगेट भवानी चौक पर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग जमा रहे।
कई बार पथराव हुआ, इमामबाड़ा रोड पर पुराना डाकघर के सामने बड़े वाहन जला दिए गए, वहीं रोड किनारे खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने आरएएफ समेत सभी थाना क्षेत्रों से बल बुलवा लिया।
उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति काबू में की गई। पथराव में एडीएम जीपी माली और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एडीजी एंटेलीजेंस राजीव टंडन से घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है।
पीर गेट पर रात साढ़े आठ बजे के करीब नारेबाजी से विवाद की स्थिति उत्पन्न् हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान भवानी चौक चौकी पर मौजूद पुलिस बल ने जमा लोगों को बलपूर्वक तितर-बितर किया, लेकिन पुलिस की कोशिश नाकाम रही। इसके बाद पीर गेट से अग्रसेन चौराहा तक जमकर पथराव हुआ। मौजूद लोग बेकाबू हो गए, तत्काल कंट्रोल रूम समेत
डीआईजी, एसपी व कलेक्टर को सूचित कर चौकी से पुलिस बल मांगा गया। करीब आधा घंटे के घटनाक्रम के दौरान पूरे पुराने भोपाल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं पुराने शहर के सभी मुख्य बाजार बंद हो गए।
डीआईजी रमन सिंह सिकरवार और कलेक्टर निशांत बरबड़े की कोशिशों के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भी सड़कों पर जमा लोग वापस होने को तैयार नहीं थे। रात करीब 11 बजे मौके पर आरएएफ की टुकड़ी को बुला लिया गया।
आरएएफ ने अश्रु गैस छोड़ने के साथ ही उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। अलग-अलग गलियों में भागे उपद्रवियों ने इमामबाड़ा पुराने डाकघर के सामने खड़े चार बड़े वाहनों में आग लगा दी। वहीं अग्रसेन चौराहे और सेफिया कॉलेज रोड पर खड़े दो पहिया वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
हालात और बिगड़ते देख चारों तरफ वाहनों से पुलिस टीम रवाना किए गए और उपद्रव मचा रहे लोगों को बल पूर्वक काबू करने के आदेश दिए गए। रात 12 बजे के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
प्रशासन की लापरवाही से ही बिगड़े हालात
मंगलवार रात पुराने शहर में हुई घटना को लेकर प्रशासन की ढील की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। दरअसल शहर के हालात एकाएक नहीं बिगड़े। चार दिन पहले हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण की खुदाई के दौरान जब एक धार्मिक स्थल निकलने की बात सामने आई तो एक समुदाय विशेष ने इस पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया। मामले को लेकर प्रशासन और समुदाय विशेष के धर्मगुरुओं के बीच चर्चा भी शुरू हुई थी। हालांकि चर्चा के दौरान कोई निर्णय नहीं लिया गया था। इसी बीच सोमवार को एक धर्मगुरु ने अपील जारी कर दी।
अपील में प्रशासनिक अफसरों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और समुदाय के लोगों से धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य में मदद के लिए आगे आने की बात कही। अपील के बाद से ही कुछ इलाकों में माहौल गर्माने लगा था। इसके बाद भी प्रशासन हरकत में नहीं आया। शाम होते-होते उक्त स्थल पर बड़ी तादात में लोग जुटने लगे।
ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान यहां कई गतिविधियां भी होती रहीं। इस दौरान भी कुछ प्रमुख लोगों द्वारा धार्मिक स्थल को बनाने के लिए न केवल अपील की गई बल्कि आर्थिक सहयोग भी जुटाने लगे। प्रशासन की बड़ी चूक यहीं हुई कि अस्पताल परिसर में हजारों की संख्या में लोग जुटते रहे लेकिन उन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
शांत है अपना भोपाल अफवाहों पर न दें ध्यान
पुराने भोपाल में हुए उपद्रव के बाद पूरे शहर में अफवाहों को दौर चल पड़ा है। कुछ लोग इसका फायदा उठाकर शहर में अशांति का माहौल खड़ा करने की भी कोशिश कर रहे हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। नवदुनिया विन्रम अपील करता है कि आप इस हालात में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपका फर्ज है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें और इन्हें फैलने से भी रोकें।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।