राजस्व, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि भिण्ड में स्थित गौरी सरोवर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। इस सरोवर पर 2 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से पुल का शिलान्यास किया गया है। इस पुल के बनने से करीबन 25 हजार लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। वे आज जिला मुख्यालय भिण्ड स्थित गौरी सरोवर के पुल के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री कोक सिंह नरवरिया, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर, प्रभारी नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरेश शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी., पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, एस.डी.एम. भिण्ड, श्री संतोष तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्री जे.एन. पारा, पार्टी पदाधिकारी, पत्रकार, विभागीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि गौरी सरोवर के लिए मुख्यमंत्री अद्योसंरचना विकास योजना अंतर्गत 2 करोड़ 11 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। गौरी सरोवर पर 100 मीटर लम्बा पुल बनाया जावेगा। इस पुल के बनने से यहां के नागरिको को सुविधाऐं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता की दिशा में भिण्ड को डोर टू डोर कचरा प्रबंधन के लिए 20 टमटम गाडियां प्रदान की गई है। जिनको आज शहर के विभिन्न वार्डो में रवाना किया गया है।
राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में गौरी सरोवर पर पुल निर्माण की राशि मुहैया कराई गई है। यहां पुल बनने से नयापुरा, खटीकखाना, वनखण्डेश्वर, भारौली तिराहा, बसस्टेण्ड, बी.टी.आई रोड, सावित्री नगर के नागरिको को अधिक चक्कर नहीं लगाने पडे़गें। साथ ही उन्हें करीबन 3 किमी लम्बे फेर से आने से निजात मिलेगी।
क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गौरी सरोवर पर क्षेत्र की जनता द्वारा लम्बे समय से पुल निर्माण की मॉग की जा रही थी। जिसका सपना आज साकार होने जा रहा है। इस पुल के निर्माण के लिये 10 बार टेण्डर किये गये किंतु अनेक कठिनाईयों के बावजूद क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप से 11वीं बार में टेण्डर पास हुआ है। मुख्यमंत्री जी भिण्ड के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे है। इन प्रयासों से ही यहां की जनता को लाभ प्राप्त हो रहा है।
स्पेशल वार्ड में 4 कमरो एवं वातानुकूलित सुविधा का लोकार्पण
प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने जिला मुख्यालय भिण्ड स्थित जिला चिकित्सालय में आज स्पेशल वार्ड के चार कमरों का जीर्णोद्धार एवं वातानुकूलित सुविधा का लोकार्पण किया।
राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने इस दौरान मरीजो एवं परिजनो से चर्चा कर उनको दी गई सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी.द्वारा जिला अस्पताल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में वातानुकूलित कमरों का उपयोग कोई भी मरीज या उनके परिजन 500 रूपये, एवं बी.पी.एल. परिवार द्वारा 300 रूपये प्रतिदिन की राशि जमा कर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
जिला परिवहन कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन
प्रभार मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का फीता काट कर उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब जिले की जनता को एक ही स्थाई स्थान पर परिवहन कार्यालय की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही अपने वाहनों के कामजाज का आसानी से लाभ उठा सकते है। आरटीओ कार्यालय से भवन की सुविधा में अधिकारी/कर्मचारी अपने प्रतिदिन के कार्य दिवस में आसानी से सेवाऐं देने में सहायक होंगे।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।