पूर्व मंत्री पटेल को BJP ने दिया नोटिस, चंद घंटे बाद संगठन मंत्री से मिलने पहुंचे

भोपाल. रेत के अवैध खनन को लेकर अफसरों पर 5000 करोड़ रुपए डकारने का आरोप लगा रहे पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कमल पटेल पर पार्टी भड़क गई है। पिछले कई दिनों की बयानबाजी के बाद अंतत: शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पटेल को नोटिस जारी कर दिया।
इसमें चौहान ने पटेल की बयानबाजी को घोर अनुशासनहीनता बताते हुए सात दिन में जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि खुद आकर स्पष्टीकरण दो वर्ना निलंबित किया जाएगा। कमल पटेल को जैसे ही इस नोटिस की जानकारी मिली, वे भाजपा दफ्तर पहुंचे और संगठन महामंत्री सुहास भगत को सफाई दी। साथ ही बताया कि उनकी लड़ाई अफसरों से है जो नर्मदा सेवा यात्रा के गुजरने के बाद नर्मदा से रेत खनन करवा रहे थे। बहरहाल, सुहास भगत से मिलने के बाद पटेल से जब मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला। जहां तक बयानबाजी में अनुशासनहीनता का सवाल है तो मैंने ऐसा नहीं किया। पार्टी मेरी मां है, जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया।

पटेल को दिए नोटिस में लिखा
‘आपके जैसे जिम्मेदार नेता सुनियोजित तरीके से, अनावश्यक रूप से और बदनीयती से भाजपा की सरकार व प्रशासन के विरुद्ध लगातार सार्वजनिक तौर पर मीडिया/सोशल मीडिया पर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पार्टी व सरकार की छवि को आघात पहुंचा है। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। आपके इस कृत्य के लिए क्यों न पार्टी से आपको निलंबित किया जाए? सात दिन में स्वयं मौजूद रहकर स्पष्टीकरण दें।’

सांसद भगत बोल पड़े-क्या यहां बिसेन परिवार का राज है?
भाजपा में गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। सागर में जिलाध्यक्ष और विधायक के बीच अनबन के बाद बालाघाट से भाजपा सांसद बोध सिंह भगत एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान अपमान होने पर संचालन कर रही महिला पर नाराज हो गए। गुस्से में नियंत्रण खोते हुए उन्होंने महिला से यहां तक कह दिया कि आप क्या समझतीं हैं, यहां केवल गौरीशंकर बिसेन और उनके परिवार का राज है? यहां बता दें कि बिसेन मप्र सरकार में कृषि मंत्री हैं। जब भगत ने यह बात कही, बिसेन मंच पर मौजूद रहे। गुरुवार को बालाघाट में सामूहिक दिव्यांग विवाह समारोह रखा गया था। इसके मंच पर बैठे लोगों के स्वागत के समय सभी अतिथियों के नाम पुकारे गए, लेकिन भगत का नाम नहीं लिया गया। इससे वे भड़क उठे और माइक पर जाकर मंच संचालन कर रही महिला को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि यहां सांसद भी है बोधसिंह भगत, हमारा भी ध्यान रखा करो। हमको हल्के में मत लेना। सवा लाख के बराबर है हम। भूल है ये आपकी, रावण की लंका में एक विभीषण ही काफी हैं। ऐसी फटकार सुनकर कार्यक्रम में कुछ समय के लिए सन्नाटा छा गया। भाजपाई सन्न रह गए। सांसद की तीखी फटकार के बाद गौरीशंकर बिसेन ने उनके द्वारा कहे गए शब्दों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने यह कहकर सांसद भगत के प्रति आभार व्यक्त किया कि वे दिल्ली में आयोजित बैठक छोड़कर इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मंच संचालक सुषमा नाविक भी सांसद के गुस्से का रूख समझकर उनसे बार-बार अपनी गलती पर माफी मांगती नजर आईं।

73 साल के यादव बोले-मैं अगला चुनाव नहीं लडूंगा
सुरखी (सागर) से भाजपा विधायक पारुल साहू के चुनाव नहीं लड़ने की मंशा जाहिर करने के बाद अब 73 साल के हो चुके सागर संसदीय सीट से भाजपा सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने भी कहा कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ना चाहते। यहां बता दें कि विधायक बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को मंत्रिमंडल से हटाते समय आलाकमान ने 75 वर्ष का क्राइटेरिया तय किया था कि इस उम्र के लोगों को टिकट नहीं मिलेगा। साफ है कि यादव 2019 के चुनाव तक 75 वर्ष के हो जाएंगे। यादव शुक्रवार को प्रधानमंत्री के 3 साल पूरे होने पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 2019 का चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। यादव ने कहा कि जनता की जितनी सेवा करना थी कर ली। अब मैं अगले चुनाव के लिए आवेदन नहीं करूंगा। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कहेगी तो चुनाव लडूंगा। पारूल साहू को लेकर सांसद ने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने का बयान देने में उन्होंने जल्दबाजी कर दी। पारूल में अभी मैच्योरिटी कम है। वे कम उम्र की महिला हैं। उन्हें तो पार्टी में और आगे जाना था। यादव योजनाओं व प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन को लेकर भी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अफसरों की मर्जी चल रही है। मुझे ही एक काम के लिए भोपाल में अफसरों के हाथ जोड़ने पड़े थे। दरअसल, सत्तर 70 साल से जो सिस्टम है, उसमें अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पहले सीएम को बताया फिर नोटिस जारी किया
पटेल को नोटिस देने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत सीएम हाउस पहुंचे। वहां, सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद पार्टी ने कमल पटेल को नोटिस जारी कर दिया।

सुदीप का कमेंट- यह पावर इंजेक्शन था
कमल पटेल के बेटे सुदीप ने कलेक्टरों को कार्रवाई का अधिकार देने पर कमेंट करते हुए वॉट्स एप पर लिखा है कि सभी कलेक्टरों को सीएम साहब ने कमल पटेल कंपनी का पावर इंजेक्शन लगाया है। इसीलिए कार्रवाई हो रही है। यह मर्द बनने का इंजेक्शन है। इधर, कमल पटेल ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है कि बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं। लौटने पर जितनी दूरी तय करनी पड़ती है, उतने समय में लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More