भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कहा है कि चंबल की धरा पर चंबल गौरव पदयात्रा का आयोजन 26 मई से 1 जून 2017 तक किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन यात्रा का पडाव होगा। पडाव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जावेगा। चंबल गौरव पदयात्रा से भिण्ड जिले का इतिहास उजागर करने में मदद मिलेगी। इसलिए इस यात्रा में सभी की भागीदारी आवश्यक है। वे आज कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी श्री एसपी शर्मा, एसडीएम लहार श्री एमके शर्मा,उप संचालक कृषि श्री डीएस कुशवाह, महिला बाल विकास अधिकारी श्री एमएस अम्ब, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसएन तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री पीके जैन एवं विभिन्न विभागो के जिला अधिकारियों के अलावा लहार अनुभाग क्षेत्र के तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्रीय सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कहा कि सन् 1857 की क्रांति का स्वर्णिम इतिहास भिण्ड जिले से गुजरा था। इस पर पूरे विश्व की निगाह थी। कालपी में अंग्रेजो से संघर्ष के बाद झांसी की रानी 26 मई 1858 को भिण्ड के समीप गोपालपुरा पहुंची। जहां पर ग्वालियर को क्रांति केन्द्र बनाने का निर्णय किया था। 22 वर्षीय रानी ने भिण्ड के लगभग एक लाख लोगों के समर्थन के साथ मिहोना, अमायन, देहगांव, सुपावली, बडागांव (मुरार) में पडाव करते हुए 1 जून 1958 को ग्वालियर पर विजय प्राप्त की। इसके बाद अंग्रेजो से भीषण संग्राम में 18 जून को वे शहीद हो गई। उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र के लोग बीर एवं बलिदानी है। झांसी की रानी के साथ साधारण व्यक्तियों ने असाधारण वीरता दिखाते हुए बलिदान दिया था। नरसंहार झेलते हुए भी कई वर्षो तक भिण्ड-ग्वालियर के लोग अंग्रेजो के विरूद्व लडते रहे। शहीदो को गौरव के बजाय अपमान मिला था।
चंबल के शहीदो का स्वर्णिम इतिहास गुमनामी के अंधेरे में विलुप्त हो गया। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इन गुम नायको एवं भिण्ड के लोगो को बलिदान को उजागर करने के लिए रानी झांसी के संघर्ष मार्ग पर 26 मई से 1 जून 2017 तक पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हजारो युवा भाग लेकर इस यात्रा को सफल बनाएंगे। यात्रा में विभागीय अधिकारी/कर्मचारी भी हिस्सा लेकर शासन की गतिविधियों को आम लोगो तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे। इस यात्रा में स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपेक्षा की गई है। स्वतंत्रता संग्राम के 160वें वर्ष में लगभग 100 किमी इस पदयात्रा से भिण्ड-ग्वालियर का गौरवशाली इतिहास उजागर होगा।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि चंबल गौरव पदयात्रा का आयोजन 26 मई से 1 जून 2017 तक किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान पडाव क्षेत्र के गांव में शासन की जनहितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे। जिसमें स्वच्छता पर कार्यक्रमों के अलावा बेटी पढाओं एवं बेटी बचाओ की दिशा में कार्यक्रमो के अलावा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए विभागीय अधिकारियों के माध्यम से पहल की जावेगी। साथ ही कृषि विभाग के माध्यम से जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का आयोजन 27 मई को मिहोना में आयोजित किया जावेगा। साथ ही उद्यानिकी और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी इस मेला में लगाई जावेगी। साथ ही किसानों को प्रगतिशील बनाने एवं उनका मनोवल बढाने के लिए संास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जावेंगे। उन्हांने कहा कि एनएसएस, एनसीसी, जन अभियान परिषद के अलावा स्वयंसंवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अन्तर्गत भी कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें नागरिको के विभिन्न प्रकार के आवेदनों की समीक्षा की जाकर उनके निदान की पहल की जावेगी। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह पीने के पानी की सुविधा के प्रबंध किए जावेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागो के जिन अधिकारियों को कृषि विज्ञान मेला के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उनका समय सीमा में निर्वहन किया जावेगा।
पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बैठक में बताया कि चंबल गौरव पदयात्रा के प्रारंभ से अंत तक जिले के विभिन्न ग्रामों में तथा पडाव स्थलो पर सुरक्षा के प्रबंध किए जावेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर डेढ किमी पर पीने के पानी के लिए टेंकरो की व्यवस्था पीएचई विभाग एवं अन्य ग्राम पंचायत के माध्यम से कराई जावे। जिससे यात्रियों एवं नागरिको को ग्रीष्मकालीन मौसम में पीने का पानी मिलता रहे।
एसडीएम लहार श्री एमके शर्मा ने बताया कि लहार अनुभाग के क्षेत्र में चंबल गौरव पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाऐं विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराई जावेगी। जिससे पदयात्रा में आने वाले यात्रियों को समुचित सुविधाऐं प्राप्त होगी।
उप संचालक कृषि श्री डीएस कुशवाह ने बताया कि जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का आयोजन मिहोना में 27 मई 2017 को किया जावेगा। इस मेला में विभिन्न विभागो के माध्यम से स्टाल लगाई जाकर किसानों की हर प्रकार की कठिनाई एवं समस्याओं का निदान किया जावेगा। साथ ही सभी प्रकार की व्यवस्थाऐं प्रभावी तरीके से समय सीमा में सुनिश्चित की जावेगी। उन्होंने किसानों को मेला के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया।
क्षेत्रीय सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने बैठक में बताया कि चंबल गौरव पदयात्रा का आयोजन का आयोजन 26 मई से 1 जून 2017 तक किया जावेगा। यह यात्रा गोपालपुरा से ग्वालियर तक आयोजित होगी। इस यात्रा में प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम/पडाव 26 मई 2017 को यूपी के जालौन एवं म.प्र. के भिण्ड जिले की सीमा पर बसे गोपालपुरा में रहेगा। इसीप्रकार 27 मई 2017 को जिले के अनुभाग लहार के मिहोना में, 28 मई को मेहगांव अनुभाग के अमायन में, 29 मई को गोहद अनुभाग के देहगांव में, 30 मई को मुरार ग्वालियर के सुपावली में एवं 31 मई को मुरार ग्वालियर के बडागांव में होगा। इसके उपरांत यह यात्रा 1 जून 2017 को ग्वालियर में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में शामिल होगी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।