भोपाल. हरियाणा के एक पांच सितारा होटल में मंगलवार रात हुई हाई वोल्टेज ड्रामे को राज्यसभा चुनाव के सियासी समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की सरकार से नाराजगी कोई नई नहीं है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस समर्थित 10 विधायकों का दिल्ली में लामबंद होना और हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप चौंकाता है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से दिग्विजय सिंह का कद बढ़ा है तो सिंधिया का कम हुआ है। लेकिन वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि पार्टी सिंधिया और दिग्विजय दोंनो को राज्यसभा नहीं भेजना चाहती है।
राज्यसभा की रेस में कांग्रेस और भाजपा के अपने-अपने समीकरण हैं। दोनों को प्रदेश में खाली हो रही तीन सीटों में से कम से कम दो की दरकार है।
भाजपा को चाहिए मध्यप्रदेश से दो सीटें?
भाजपा को राज्यसभा में बहुमत की राह आसान नजर नहीं आ रही है। उसके लिए इस चुनाव में एक-एक सीट अहम है। ऐसे में भले ही विधायकों का वोट गणित उसे मध्यप्रदेश में एक सीट दिलाता हो पर वो दोनों सीटों पर नजर गढ़ाए बैठी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कह चुके हैं कि हम एक से ज्यादा उम्मीदवार उतारेंगे। कांग्रेसी विधायकों को हाई वोल्टेज ड्रामे में अपनी भूमिका से भाजपा भल इंकार करे, लेकिन अगर ये विधायक उसे वोट देते हैं तो राज्यसभा में 114 विधायकों के वोट हासिल करके वो मध्यप्रदेश से अपने दो सदस्यों को राज्यसभा भेज सकती है।
कांग्रेस में सिंधिया-दिग्विजय दावेदार?
विधायकों की सीटों के मौजूदा गणित के मुताबिक कांग्रेस को तीन में से दो सीटें साफ-साफ मिलती नजर आ रही हैं। लेकिन इन दोनों सीटों के लिए आधा दर्जन गंभीर दावेदार हैं। सबसे लंबी रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रही है। इसके अलावा कुछ और भी दावेदार हैं लेकिन वो सिंधिया और दिग्विजय के सामने बोल नहीं पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कमलनाथ और हाई कमान इस पक्ष में नहीं है कि दोनों को राज्यसभा भेजा जाए।
दिग्विजय का कद बढ़ा
दिल्ली ड्रामे के बाद दिग्विजय सिंह का वजन बढ़ा है। उधर सिंधिया इस एपिसोड़ से पीछे चले गए हैं। राज्यसभा के टिकट वितरण में इस घटनाक्रम का असर पड़ता दिखाई देगा। इसके पीछे एक तर्क यह भी है कि वोच तो विधायक ही करेंगे और दिग्विजय, भाजपा के जबड़े से विधायकों को निकालकर लाएं हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।