भोपाल. मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर से अटकलों पर आ गई है। राज्यसभा चुनाव में दावेदार का चयन कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वहीं, भाजपा राज्यसभा चुनाव में एक विकल्प देख रही है। सबसे बड़ा सवाल ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान जहां कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं वहीं, भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर लगातार सॉफ्ट होती जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सिंधिया को लेकर भाजपा सॉफ्ट क्यों हैं।
जानकारों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ हमला करने के बजाए भाजपा उनके पक्ष पर बयानबाजी कर रही है। इसका सीधा संबंध राज्यसभा चुनाव से हैं। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। एक-एक सीट दोनों पार्टियों के खाते में जाना तय है। जबकि तीसरी सीट के लिए वोटिंग की स्थिति बन सकती है क्योंकि दोनों ही दलों को पास राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए पूर्ण बहुमत नहीं है। तीसरी सीट के लिए भाजपा को 6 विधायकों की जरूरत है तो कांग्रेस के लिए 2 विधायकों की जरूरत है।
इस कारण सिंधिया को लेकर सॉफ्ट हुई भाजपा
यहीं कारण है कि भाजपा, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सॉफ्ट हो गई है। भाजपा सिंधिया समर्थक विधायकों को ये संदेश देना चाहती है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनकी पार्टी न्याय नहीं कर रही है। सिंधिया के पक्ष में बोलकर भाजपा विधायकों के साथ-साथ जनता को भी यह संदेश दे रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे काबिल नेता को कांग्रेस में साइड लाइन किया जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति सॉफ्ट बयानबाजी कर भाजपा सिंधिया समर्थक विधायकों का समर्थन हासिल करने की रणनीति बना रही है।
चौंकाने वाला हो सकता है नाम
अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा तीसरी सीट में उम्मीदवार खड़ा कर वोटिंग की स्थिति लाना चाहती है। भाजपा तीसरे नाम पर एक ऐसे नेता को उतार सकती है जिसका ज्योतिरादित्य सिंधिया खुला विरोध नहीं करते हों। राज्यसभा जाने की दावेदारों में पूर्व सीएम उमा भारती का नाम भी सामने आ रहा है। बता दें कि हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उमा भारती की ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मुलाकात भी हुई थी।
दिग्विजय भा लगा चुके हैं आरोप
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा कांग्रेस पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा कांग्रेस के विधायकों को 35 करोड़ रुपए देने का लालच दिया है।
क्या है राज्यसभा पहुंचने का गणित
राज्यसभा सदस्यों के चुनाव में एक प्रत्याशी को जीतने के लिए कम से कम 58 विधायकों के वोटों की जरूरत है। 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। जबकि कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। भाजपा के पास 107 विधायक हैं। सपा, बसपा और निर्दलीय के सहारे कमलनाथ की सरकार चल रही है। ऐसे में भाजपा के पास अपने दो नेताओं को राज्यसभा भेजने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।