भोपाल. यहां मनुआभान की टेकरी इलाके में 12 साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में 8 महीने बाद भी पुलिस को डीएनए रिपोर्ट नहीं मिली। परिवार न्याय की आस में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुका है। लेकिन, जांच की गति इतनी धामी है कि मामले में एक-एक महीने में सुनवाई की जा रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट की वजाय केस को सामान्य कोर्ट में चलाया जा रहा है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार के साथ रोशनपुरा चौराहे पर धरना दिया और पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई। 30 अप्रैल 2018 को मनुआभान की टेकरी में 12 साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
सोमवार को धरने के दौरान बच्ची की मां की बातें सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। मंच पर बैठे नेता भी आंसू पौंछते नजर आए। रोते हुए बच्ची की मां ने कहा - "जहां घटना को अंजाम दिया गया, वह स्थान सुनसान नहीं है। वहां हमेशा लोगों का तांता लगा रहता है। हम बेटी को न्याय दिलाने के लिए आठ महीने से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हमें टरकाया जा रहा है। पुलिस वाले कभी कहते हैं, सागर से आएगी। फिर कहते हैं हैदराबाद से आनी है। कभी कहते हैं दिल्ली से नहीं आई। इतना कहते ही बच्ची का मां फूटफूटकर रोने लगी। उन्हें मौजूद कुछ महिलाओं ने चुप कराया। बच्ची की मां को रोता देख लोगों की आंखें भर आईं। बच्ची की मां ने कहा - आठ महीने से न्याय के लिए भटक रही हूं, अधिकारी मुझे टरका रहे हैं। मेरी बच्ची से सामूहिक बालात्कार हुआ, फिर उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। लाश छुपाने के लिए उसे बड़े-बड़े पत्थरों से ढक दिया गया। आखिर मुझे कब न्याय मिलेगा। "
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटी को अब तक न्याय नहीं मिला। उसकी मां न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। अब तक अपराधियों की डीएनए रिपोर्ट भी नहीं आई। इसके बाद चौहान जुलूस के साथ मुख्यमंत्री निवास की तरफ गए। रास्ते में उन्हें रोक दिया गया। फिर चार भाजपा नेताओं और पीड़ित बच्ची की मां के साथ वे मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। यहां उन्हें ज्ञापन देकर केस से अवगत कराया गया।
पिता का दर्द- डीएनए रिपोर्ट के लिए गुमराह कर रहे हैं अफसर
पिता ने बताया कि पुलिस अफसर पिछले आठ महीने से यह नहीं बता रहे हैं कि डीएनए सैंपल किस लैब भेजे गए हैं। कोहेफिजा थाना प्रभारी ने बताया था कि डीएनए सैंपल सागर भेजे गए हैं। बाद में उन्होंने बताया कि सागर में सैंपल नहीं हो सका, इसलिए उसे हैदराबाद भेजा है। अब वह कहते हैं दिल्ली भेजा गया है। पिता ने सवाल किया है कि पुलिस मुझसे झूठ क्यों बोल रही है। उन्हें सच बताने में क्या दिक्कत है। चालान में पुलिस ने रिपोर्ट प्रस्तुत की है कि डीएनए में मिक्सिंग है। इसका मतलब आरोपी दो से अधिक हैं। फिर अन्य आरोपी कौन हैं, इसका पुलिस कब पता करेगी।
यह है मामला
लांबाखेड़ा निवासी 12 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या करने वाले दो आरोपी अविनाश साहू और जस्टिन भले ही जेल की सलाखों के पीछे हैं। बच्ची अपनी बुआ के बॉय फ्रेंड अविनाश के साथ टेकरी पर गई थी। यहां उससे मिलने जस्टिस आया था। कुछ देर बाद बच्ची गायब हो गई थी। अगले दिन सुबह उसकी लाश पत्थरों में दबी हुई मिली थी। पुलिस ने अपराध में 45 गवाह बनाए हैं। जिसमें से कोर्ट में बच्ची के माता-पिता और चाचा के अलावा चार गवाहों के ही बयान दर्ज हुए हैं। मामले में एक-एक महीने में सुनवाई हो रही है। पुलिस ने अपनी विवेचना पूरी करके 16 जून को कोर्ट में चालान पेश किया था।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।