भोपाल। अयोध्या के फैसले के पूर्व और त्योहार को देखते हुए बुधवार को डीजीपी वीके सिंह ने पुलिस मुख्यालय में एक अहम बैठक ली। सभी रेंज के आईजी और क्षेत्रीय एसपी को सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सजग व पुलिस बल मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सिंह ने कहा है कि सांप्रदायिक सदभाव किसी भी हालत में नहीं बिगड़े। हर पहलू से लेकर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। सतर्कता के साथ ही पुलिस बल की पुख्ता तैयारियां रहें ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पुलिस व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि हर जगह पुलिस की प्रभावी मौजूदगी नजर आए। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी रखें। अफवाहों पर अंकुश लगाएं। वहीं, उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों से अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों की जानकारी ली। आईजी गुप्तवार्ता मकरंद देउस्कर ने क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के बारे में बताया।
संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से रिकॉर्डिंग के निर्देश
सिंह ने कहा सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील व वल्नरेबल इलाकों की सूची तैयार कर वहां एहतियात के तौर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर लें।
संवेदनशील व धार्मिक स्थलों सहित अन्य महत्व के मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरें लगाकर उन पर निगरानी की जाएं। जहां-जहां ड्रोन कैमरों की जरुरत हों, वहां की ड्रोन से भी वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इसका प्रचार किया जाए कि वे कैमरे की निगरानी में है।
शांति समितियों को सक्रिय करें
निर्देश जारी किए गए हैं कि सामाजिक सदभाव बनाए रखने के लिए शांति समितियों को सक्रिय किया जाए। सिंह ने नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों के पुनर्गठन के निर्देश दिए। विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों का सहयोग लिया जाए और अयोध्या मसले के फैसले को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
फेक न्यूज का खंडन करें
एडीजी गुप्तवार्ता डॉ एसडब्ल्यू नकवी ने कहा कि अयोध्या के निर्णय को ध्यान में रखकर 40 बिंदुओं की एडवाइजरी जारी की गई है। जिनका पालन किया जाए। हर जिले में स्थानीय परिस्थिति को ध्यान में रखकर सुरक्षा प्लान भी बनाया जाए।
उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर अपलोड व शेयर की जाने वाली सांप्रदायिक पोस्ट पर नजर रखें। फेक न्यूज व अफवाहों से बचने के लिए मीडिया का सहयोग लें। अफवाह सामने आने पर उसका अधिकारिक खंडन किया जाए। सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट व अफवाहें रोकने के लिए सायबर सेल की मदद ली जाए।
क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक अपने जोन में सायबर लेबोरेट्री स्थापित करवाएं। अयोध्या के मामले पर एडीजी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था के लिए अपनी-अपनी शाखाओं की तैयारियां करने को कहा।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।