आदिवासी युवकों की पिटाई और पेशाब पिलाने की पूर्व सीएम ने की निंदा, न्यायिक जांच की मांग की

आलीराजपुर. मप्र के आलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाने में नाबालिग सहित पांच युवकों के साथ थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा थाने में बर्बरता करने की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी निंदा की है। चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मामले में न्यायिक जांच की मांग है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सस्पेंड करने की बजाय दोषियों की सेवा समाप्त करने की मांग भी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल का आरोप है कि ग्रामीणों को पीट कर पुलिस ने पानी मांगने पर पेशाब पिलाई है। मामले में एसपी विपुल श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी दिनेश चोंगड आरक्षक राहुल, विजय चौहान और मनोहर जाटव काे सस्पेंड कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर में आदिवासी युवकों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता की निंदा की करते हुए कहा कि मानवीय संवेदना समाप्त हो गई है। यथा राज तथा पुलिस। मुझे जानकारी मिली है कि अालीराजपुर में आदिवासी युवाओं को पुलिस ने नशे में ना केवल पीटा, उन्हें पेशाब तक पिलाई गई। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। ये सरकार एक तरफ आदिवासियों के हित की बात करती है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी नवजवानों को पकड़कर पीटा जाता है। इन्हें किसने पीटने का अधिकार दिया। इन्हें ना केवल पीटा गया, बल्कि पेशाब भी पिलाई गई। इस घटना में सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच करवाएं और जो भी दोषी हो, उनकी सेवा समाप्त की जाए। 

क्या है मामला 
आवेदन में आरोप- पुलिस खुद नशे में थी... एसपी को सौंपे गए आवेदन में आवेदक कैलाश पिता वेस्ता निवासी खारकुआं ने बताया कि मेरे पुत्र सहित पांच युवकों को नानपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार कर नानपुर पुलिस थाने में लाया गया था। उनके साथ रात 12 बजे से नानपुर थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़, आरक्षक विजय, राहुल, मनोहर व एक अन्य ने रातभर लट्ठ, सरिए, बेल्ट आदि से अत्यधिक मारपीट की। जिससे उन्हें चलते भी नहीं बन रहा है और वे आलीराजपुर अस्पताल में भर्ती हैं। 


उन्होंने बताया सभी आरोपी पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और बारी-बारी से बच्चों के साथ मारपीट करते रहे। जब बच्चों ने उनसे पानी मांगा तो उन्हें पेशाब पिलाने जैसा अमानवीय कृत्य किया। मैं परिजन के साथ सुबह बच्चों से मिलने थाने पर गया तो इस घटना की जानकारी बच्चों ने दी। पुलिस ने हमारी शिकायत दर्ज नहीं की। हमने उनकी स्कार्पियो जीप में देखा तो उसमें शराब की बोतलें और मांस रखा हुआ था। 

पुलिस की सफाई- युवकों ने पीटा, वर्दी फाड़ी...

नानपुर थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ द्वारा शुक्रवार शाम दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया कि विश्व आदिवासी दिवस पर जोबट में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद फाटा डेम के गेट खुलने पर शाम 6 से 7 बजे के बीच हथनी नदी पर व्यवस्था बनाने के लिए सिविल ड्रेस में प्रधान आरक्षक भेरूसिंह के साथ पहुंचा था और प्रधान आरक्षक सुरेंद्रसिंह, राहुल, मनोहर को भी बुलाया और पुलिया के दोनों तरफ यातायात व्यवस्था लगाई। कुछ युवक वहां आपस में विवाद कर रहे थे। मैं समझाइश देने गया। इस दौरान आरोपी आदित्य पिता कैलाश चौहान, राहुल पिता भेरूसिंह, नीतेश पिता राजू, विकास पिता कैलाश और यशवंत पिता बलवंत ने मेरे साथ लात-घूसों से मारपीट कर चोट पहुंचाई। आरक्षक राहुल, मनोहर से मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। प्रधान आरक्षक भेरूसिंह व सुरेंद्र भी आ गए तो पांच युवक भाग गए। आरोपी युवक संदीप चंदरसिंह चौहान से मारपीट कर रहे थे। 

5 निलंबित, एसडीओपी करेंगे मामले की जांच

एसपी विपुल श्रीवास्तव ने नानपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश चौंगड़, आरक्षक राहुल, विजय चौहान और मनोहर जाटव को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय रक्षित केंद्र आलीराजपुर रहेगा। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ विभागीय जांच जाेबट एसडीओपी आरसी भाकर को सौंपी गई। एक महीने में जांच पूर्ण कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More