उस्ताद अमजद अली खां को पांच करोड़ रुपए की जरूरत, मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया से लगाई गुहार

ग्वालियर. विश्व प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां इन दिनों गंभीर आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सरोद घर को मेंटेन करना हमारे लिए मुश्किल है। हमें इसके लिए 5 करोड़ रुपए की जरूरत है। उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट, सिंधिया परिवार, मप्र की सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ से मदद करने की गुहार लगाई है। 


उन्होंने कहा- मैं अपील करना चाहता हूं कि ग्वालियर के इंडस्ट्रियलिस्ट, सिंधिया परिवार, या मप्र की सरकार हो, या सीएम कमलनाथजी या कोई 5 लोग मिलकर यह राशि दिलवा दें। ताकि, सरोद घर का जो भी काम रिपेयर का शुरू हुआ है, वो पूरी तरह से मुकम्मिल हो जाए। फिक्स्ड डिपोजिट के इंटरेस्ट से सरोद घर का फ्यूचर बना रहेगा। 

ग्वालियर से जुड़ी यादें साझा की

उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि ग्वालियर में मेरा जन्म हुआ। मेरा जन्म स्थान सरोद घर है। मेरे पिता उस्ताद हाफिज अली खां साहब का भी यहीं जन्म हुआ था। सरोद घर में उनकी प्रतिमा है। यह फकीरों का टीला और संगीतज्ञों की यादगार है। यहीं मेरा बचपन बीता। एजुकेशन का मतलब हमारे घर में संगीत था। मेरे पिताजी उस्ताद हाफिज अली खां, महाराजा सिंधिया के कोर्ट म्यूजिशियन थे। उन्हें हिंदुस्तान भर में लोग बुलाते थे। वो फकीरी मिजाज के इंसान थे। उनका कहना था कि एक जीवन में आप सब कुछ नहीं कर सकते। आप पीएचडी भी कर लें और अच्छा सरोद भी बजाने लगें, वो इस बात में विश्वास नहीं करते थे।

इसलिए, ग्वालियर से दिल्ली आ गए
1957 में हम लोग ग्वालियर से दिल्ली में आ गए, क्योंकि वहां म्यूजिक इंस्टीट्यूशंस भारतीय कला केंद्र खुला था। पिताजी ने वहां नौकरी कर ली। लेकिन ग्वालियर से तो जन्म जन्मांतर का नाता है। मैंने माधवगंज मिडिल स्कूल और गोरखी स्कूल में पढ़ाई-लिखाई की। ग्वालियर में माधव म्यूजिक कॉलेज बना तो उस जमाने के महाराज ने पिताजी को कहा कि खां साहब आप कभी देख लिया करिए कि स्कूल कैसा चल रहा है, वहां से उन्हें 150 रुपए महीना मिलता था। देश भर से लोग उन्हें बुलाते थे। 1963 में मेरा पहला फॉरेन टूर अमेरिका का हुआ। उसमें बहुत सारे म्यूजिशियंस, डांसर और बिरजू महाराज भी थे। तय हुआ कि मैं उनके डांस के साथ सरोद बजाऊंगा और वे मेरे साथ तबला। पिताजी प्लेन से डरते थे, लेकिन उन्होंने मुझे जाने की इजाजत दे दी। दो महीने के टूर के बाद जब मैं लौटकर आया तो पिताजी पालम एयरपोर्ट पर खुद मुझे लेने आए।

12 साल की उम्र से शुरू हुई संगीत की यात्रा
संगीत की यात्रा 12 साल की उम्र से शुरू हो गई थी। मेरी लाइफ का पहला अवॉर्ड प्रयाग संगीत समिति से मिला। बाद में मुझे हिंदुस्तान, दुनिया के अवॉर्ड के साथ बहुत कुछ कृपा हुई। केरला में एक दफा बहुत ही विद्वान ज्योतिष मिला। उन्होंने मेरा हाथ देखकर कहा, जहां आपका जन्म हुआ है, वहां से आपको कुछ नहीं मिलेगा। मैंने कहा, मुझे तो वहीं से सब कुछ मिला है। जब से सरोद घर बना। पिताजी के नाम से अवॉर्ड देते हैं। मेरे इन्विटेशन पर सरोद घर में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, केआर नारायणन, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रेसीडेंट डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और वाइस प्रेसीडेंट कृष्णकांत भी आए। 

घर को म्यूजियम में बदलने का ध्यान आया
जर्मनी में बहुत बड़े संगीतकार थे मिथोविन। उनका घर म्यूजियम के तौर पर प्रिजर्व करा गया है। मैं और मेरी वाइफ शुभलक्ष्मी जी काे वो घर देखने के बाद ही अपने हाउस को म्यूजियम में कन्वर्ट करने का ध्यान आया। उस जमाने में अर्जुन सिंह जी एमएचआरडी मिनिस्टर थे, उनसे फाइनेंशियल हेल्प मिली। लेकिन हमने सिंधिया परिवार से कभी कोई फाइनेंशियल हेल्प मांगी नहीं।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More