भोपाल. बीजेपी के गुंडागर्दी ( BJP leaders goofing ) करने वाले नेताओं और उनके बेटों पर पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) सख्त हैं। दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ट की बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि बेटा किसी का भी हो, ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करो। मोदी ने ये भी कहा कि उन नेताओं पर भी कार्रवाई कीजिए, जो ऐसे लोगों का समर्थन और स्वागत करते हैं
अगर प्रधानमंत्री मोदी के गुस्से की बात करें तो इसके लपेटे में तो शिवराज सिंह चौहान भी आ सकते हैं। दरअसल, मोदी कैबिनेट में पर्यटन मंत्री स्वतंत्र प्रभारी प्रह्लाद पटेल ( prahlad patel ) के बेटे ने भी मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कुछ दिन पहले कई युवकों की बंधक बनाकर पिटाई की थी। तब खुलकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रबल पटेल ( prabal patel ) का समर्थन किया था।
शिवराज ने क्या कहा था
मारपीट करने वाले प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रबल जेल में हैं। प्रबल की गुंडागर्दी का समर्थन पार्टी के कई नेताओं ने किया था। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि बिना जांच के ही प्रबल की गिरफ्तार हो गई। क्योंकि प्रबल पटेल मंत्री प्रह्लाद पटेल का बेटा था। वहीं, प्रबल के गुंडागर्दी और फायरिंग के शिकार तीन लोग हुए थे। जिनका जख्मी हालात में अस्पताल में इलाज चल रहा था।
ऐसे में सवाल है कि क्या प्रबल के समर्थन में खड़े रहने वाले शिवराज सिंह चौहान पर भी कार्रवाई होगी क्या? जबकि आकाश के मामले में शिवराज अपना मुंह बंद किए हुए थे। उनसे कई मौकों पर सवाल भी पूछा गया लेकिन धन्यवाद-धन्यवाद बोलकर खामोश रह गए।
मोदी के बयान के बाद MP में 'BOWLED' होंगे ये नेता
1. मोदी के सख्त तेवर के बाद अगर कार्रवाई होती है तो सबसे पहले बीजेपी के विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय पर होगी। आकाश ने मकान गिराने आए नगर निगम अधिकारियों की पिटाई की थी। पिटाई के बाद आकाश की गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन जेल से रिहा होने के बाद भी उन्हें अपनी करतूत पर कोई अफसोस नहीं है। ऐसे में सबको इंतजार कार्रवाई की है।
2.दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे आ सकते हैं। प्रह्लाद के बेटे प्रबल पटेल ने कुछ युवकों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की थी। यही नहीं मंत्रजी के बेटे ने फायरिंग कर इलाके में दहशत भी फैलाई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बीजेपी के कई नेता प्रह्लाद के समर्थन में आ गए थे। ऐसे में सवाल है कि क्या प्रबल पर भी कार्रवाई होगी।
3. वहीं, दमोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल नगर पालिका दफ्तर में बल्ले के साथ आ धमके। नेताजी शान से लेखपाल के कमरे में घुस गए और बैट दिखाकर उन्हें धमकाया। उसके बाद विवेक अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन पार्टी की तरफ से विवेक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
4. सतना में बीजेपी के नगर पंचायत अध्यक्ष रामसुशील पटेल ने तो गुंडागर्दी की सारी सीमाएं पार कर दीं। दर्जन भर गुंडों को लेकर सीएमओ के दफ्तर पहुंचे और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। रामसुशील पटेल की पिटाई के बाद सीएमओ देवरत्न सोनी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन पार्टी ने रामसुशील की गुंडागर्दी पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसे जब इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो वीवीआईपी ट्रीटमेंट दी गई।
ऐसे में सवाल है कि क्या पीएम मोदी के सख्त तेवर के बाद एमपी बीजेपी ने अपने गुंडागर्दी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करेगी। अगर कार्रवाई होती है तो इन चार नेताओं को तो बोल्ड होना तय है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।