हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार को विपक्ष के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के आवास के समीप स्थित 'प्रजा वेदिका' बंगले को तोड़ने का आदेश दे दिया। इस भवन को मंगलवार से तोड़ा जाएगा। समझा जाता है कि इस फैसले के बाद जगनमोहन रेड्डी और नायडू के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ सकता है। आंध्र प्रदेश कैपिटल रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीसीआरडीए) ने तत्कालीन मुख्यमंत्री के आवास को विस्तार देते हुए 'प्रजा वेदिका' का निर्माण किया था। इस भवन का निर्माण लोगों की शिकायतें सुनने के लिए हुआ था और इसके निर्माण में आठ करोड़ रुपए की लागत आई थी। नायडू इस भवन का इस्तेमाल अपने आधिकारिक कार्यों एवं पार्टी की बैठकों के लिए करते थे।
जिलाधिकारियों की बैठक में अपने फैसले का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा, 'यदि कोई आदमी बिना अनुमति के निर्माण कार्य कराएगा तो अधिकारी उस भवन को तोड़ देंगे।' बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को कॉन्फ्रेंस हॉल को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, तेदेपा ने इस कदम को 'बदले की राजनीति' करार दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति कोई शिष्टाचार नहीं दिखाया और उंदावल्ली स्थित इस इमारत से उनके सामान बाहर फेंक दिए गए। साल 2016 में आंध्र प्रदेश का प्रशासन जब हैदराबाद से अमरावती स्थानांतरित हुआ तब से नायडू कृष्णा नदी के तट पर स्थित उंदावल्ली के इस भवन में रहते आ रहे थे। हैदराबाद अब तेलंगाना की राजधानी है।
नायडू ने भवन में बैठक की अनुमति देने के लिए इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री रेड्डी को पत्र लिखा था। उन्होंने जगन सरकार से इस भवन को विपक्ष के नेता के आवास का हिस्सा घोषित करने का अनुरोध किया था लेकिन नायडू के इस अनुरोध को अनसुना करते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने 'प्रजा वेदिका' को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि नायडू अभी देश से बाहर अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि अब कलेक्टरों की बैठक इस भवन में होगी। इससे पहले कलेक्टरों की बैठक राज्य सचिवालय में हुआ करती थी।
आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इन दोनों चुनावों में चंद्रबाबू नायूड को तगड़ा झटका लगा। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटों में से तेदेपा केवल तीन सीटें जीत पाई। जबकि वाईएसआर कांग्रेस 22 सीटों पर विजयी रही। विधानसभा चुनाव में तेदेपा को और बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। तेदेपा प्रदेश की 175 सीटों में से महज 23 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई जबकि जगनमोहन की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के खाते में 151 सीटें गईं। नायडू पहले एनडीए का हिस्सा थे लेकिन आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर वह उससे अलग हुए और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी नीतियों की आलोचना की। चुनाव से पहले नायडू ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास किया लेकिन उनकी यह मुहिम सफल नहीं हो सकी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति कोमिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है।
भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।
भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।
राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।
Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।