नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रुझानों के मुताबिक लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्ववर्ती शाही परिवारों के नौ उम्मीदवारों में से बीजेपी की तरफ से लड़ रहे तीन उम्मीदवार ही अपने निकटतम उम्मीदवारों से बढ़त लिये हुए हैं जबकि शेष पीछे चल रहे हैं. राजस्थान में पूर्ववर्ती शाही परिवारों के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें बीजेपी की तरफ से खड़ी हुईं जयपुर के पूर्ववर्ती राजघराने की दिया कुमारी राजसमंद में कांग्रेस के देवकीनंदन से 2.7 लाख वोटों से आगे चल रही हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और पूर्ववर्ती धौलपुर राजघराने से आने वाले बीजेपी उम्मीदवार दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां संसदीय सीट से अपने करीबी कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा से करीब ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. अलवर राजघराने से आने वाले कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह अलवर संसदीय सीट पर बीजेपी के बालक नाथ से करीब दो लाख वोटों से पीछे चल रहे हैं. मध्य प्रदेश में गुना से चुनाव लड़ रहे ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह से करीब 90 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में शाही परिवारों से जुड़े उम्मीदवार प्रतापगढ़, कुशीनगर और गोंडा से चुनाव मैदान में हैं. कालाकंकड़ शाही परिवार से आने वाली राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और बीजेपी के संगम लाल गुप्ता से करीब 2.3 लाख मतों से पीछे चल रही हैं. मनकापुर शाही परिवार से आने वाले बीजेपी के कीर्ति वर्धन सिंह गोंडा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विनोद कुमार पर करीब 40 हजार मतों की बढ़त बनाए हुए हैं.
कुशीनगर सीट से कांग्रेस के कुंवर रतनजीत प्रताप पीछे
कुशीनगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे कुंवर रतनजीत प्रताप सिंह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के एन पी कुशवाहा से करीब दो लाख 80 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं. ओडिशा में तत्कालीन पटना राजघराने से आने वाले बीजू जनता दल के कलिकेश नारायण सिंह देव बीजेपी उम्मीदवार संगीता कुमारी सिंह देव से करीब सात हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. ओडिशा के कालाहांडी से आने वाले बीजद उम्मीदवार धर्मागढ़ के पुष्पेंद्र सिंह बीजेपी के बसंत कुमार पांडा से करीब 37 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं.
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।