Loksabha Election 2019 : गोरखपुर की गंवाई सीट वापस पाने के लिए योगी का हठयोग

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के संसदीय महासंग्राम में अपराजेय योद्धा माने जाते हैं लेकिन, पांच बार से लगातार उनके प्रतिनिधित्व वाली यह सीट उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के हाथ से फिसल गई तो यह चुभने वाली हार भी उनके ही खाते में दर्ज हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ को इसकी कसक है।

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी सिने स्टार रवि किशन के साथ असली योद्धा के रूप में अब तो योगी आदित्यनाथ खुद मैदान में उतर गए हैं और भाजपा के खाते में वापस यह सीट लाने के लिए जनता के बीच हठयोग कर रहे हैं। गोरखपुर में जातीय समीकरण के बल पर गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद (सपा कोटे से) भी कड़े मुकाबले में हैैं। कांग्रेस के मुधसूदन त्रिपाठी ने इस खेल को और कठिन बना दिया है।

गोरखपुर में 2018 के उपचुनाव में सपा के प्रवीण निषाद ने भाजपा के उपेंद्र शुक्ल को चुनाव हराया तो कई सवाल उठे लेकिन, एक संकेत साफ था कि देश भर में भाजपा चाहे जितनी मजबूत हो पर गोरखपुर में इसकी लंबी पारी की असल वजह गोरक्षपीठ है। योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने 1989 से लगातार 29 वर्ष तक इस सीट पर प्रतिनिधित्व किया। उसके पहले योगी आदित्यनाथ के पितामह गुरु महंत दिग्विजय नाथ ने भी यहां की नुमाइंदगी की। गोरक्षपीठ के प्रति यहां पर आमजन की आस्था ने ही मंदिर के महंतों की सीट संसद में काफी सुरक्षित कर दी।

गोरखपुर में लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के उपेंद्र शुक्ल हारे तो यह बात तेजी से चर्चा में आयी कि किसी उम्मीदवार के प्रति वह भावना नहीं हो सकती जो गोरखनाथ मंदिर से सीधे जुड़े उम्मीदवार के प्रति है। इस बार भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को मैदान में उतारा तो फिर यही सवाल उठने लगा। इसका योगी आदित्यनाथ सभा और सम्मेलनों में खुद जवाब दे रहे हैं। वह दो टूक कह रहे हैं चुनाव रवि किशन नहीं, मैं लड़ रहा हूं। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि गोरखपुर विकास की दौड़ में आगे बढ़ा है। मसलन, फर्टिलाइजर कारखाना और रामगढ़ ताल का सौंदर्यीकरण पहले चुनावी मुद्दे होते थे लेकिन, अब इन पर विराम लग गया है।

भाजपा की ताकत

भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में योगी आदित्यनाथ की युद्ध स्तर पर की जा रही पहल से यहां का माहौल बदल रहा है। इस संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीट भाजपा के कब्जे में है। कैम्पियरगंज से पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह, नगर से डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण से विपिन सिंह, सहजनवां से शीतल पांडेय और पिपराइच से महेंद पाल सिंह विधायक हैं। जातीय समीकरण दुरुस्त करने के साथ ही भाजपा के परंपरागत मतों को सहेजने में भी इनकी सक्रियता बढ़ गई है।

केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल भी गृह जिले में सक्रिय हो गए हैं। संघ और संगठन के बड़े नेताओं के अलावा नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और ग्राम्य विकास मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने भी गोरखपुर में डेरा जमा दिया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 16 मई को यहां रोड शो करने जा रहे हैैं। इसके लिए गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह डटे हुए हैैं। इन सबके बावजूद उम्मीदवार रवि किशन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश नहीं है, क्योंकि उनका जनता से सीधा संपर्क नहीं रहा है। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह दावा करते हैं कि विकास के चलते सभी जातीय समीकरण टूटे हुए हैं।उल्लेखनीय है कि पिछली बार उप चुनाव जीतने वाले सपा सांसद प्रवीण निषाद अब भाजपा में हैं और उनके पिता की निषाद पार्टी भी मजबूती दे रही है।

गठबंधन को बल

गठबंधन उम्मीदवार रामभुआल निषाद के पक्ष में यादव, निषाद, मुस्लिम और दलितों के अलावा सैंथवार, कुर्मी, समेत कई पिछड़ी जातियों को सहेजने की कवायद चल रही है। हाल ही में भाजपा के पाले में चली गईं 2014 में योगी आदित्यनाथ की सबसे प्रबलतम प्रतिस्पर्धी राजमती निषाद और उनके पुत्र अमरेंद्र निषाद वापस सपा में लौट आए हैं।

योगी आदित्यनाथ के बहुत करीबी रहे हिंदू युवा वाहिनी के सुनील सिंह अपना नामांकन निरस्त होने के बाद गठबंधन उम्मीदवार का परचम फहरा रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रतिष्ठा से जोड़ा

कांग्रेस उम्मीदवार मधुसूदन त्रिपाठी यहां के स्थापित अधिवक्ता हैं। ब्राह्मण बिरादरी में उनकी बड़ी गोलबंदी है। हालांकि पिछले कई चुनावों से यहां कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इस बार त्रिपाठी चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़कर सक्रिय हैं। मधूसदन के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा युवा अधिवक्ताओं की भी टीम सक्रिय हो गई है। कांग्रेसी उम्मीदवार का जोर बड़ी जनसभाओं की वजाय नुक्कड़ जनसंपर्क पर है।

मुस्लिम मत भी होंगे निर्णायक

इस बार किसी बड़े दल ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है। मुसलमान बहुत मुखर भी नहीं हैं। मैकेनिक सहमत अली का कहना है कि 'सब लोग एक ही जैसे हैं। गरीबों की कोई नहीं सुनता।' घोषीपुरवा के इम्तियाज और छोटे काजीपुर के अफजल भी कुछ ऐसी ही भाषा बोलते हैं। पर गोरखनाथ क्षेत्र के आलमगीर कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी मंच पर चाहे जो भाषण दें लेकिन, उन्होंने तो मंदिर में मुसलमानों को भी दुकाने दी हैं।Ó मुसलमानों को लेकर चाहे जितना असमंजस हो लेकिन, सच यही है कि गोरखपुर के चुनाव में इनकी भूमिका निर्णायक होगी।

2018 के उप चुनाव में उम्मीदवारों को मिले मत

 दल -              उम्मीदवार           मत

सपा               प्रवीण निषाद        456513

भाजपा           उपेंद्र शुक्ल            434632

कांग्रेस           सुरहीता करीम        18858

2014 के चुनाव में मिले मत

 दल            उम्मीदवार                  मत

भाजपा       योगी आदित्यनाथ        539127

सपा           राजमती निषाद            226344

बसपा        राम भुआल निषाद         176412

कांग्रेस,    अष्टभुजा शुक्ला                45719। 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More