मीसा भारती ने पिलायी ऐसी घुट्टी कि Tej Pratap Yadav ने Tejaswi Yadav के बारे में कह दी ये बात

पटना । बहन Meesa Bharti को जिताने के लिए  लालू के दोनों बेटे Tejaswi Yadav और Tej Pratap Yadav एक साथ हो गये हैं और दोनों ने एक साथ बहन के लिए चुनाव प्रचार किया। बता दें कि पाटलिपुत्र सीट के लिए पूरा लालू परिवार साथ-साथ प्रचार कर रहा है। दरअसल Lalu Prasad Yadav के जेल में रहने के कारण लालू परिवार से लड़ रहीं एकमात्र सदस्य मीसा भारती के लिये परिवारजनों ने पूरी ताकत लगा दी है।

लालू परिवार से केवल मीसा हैं चुनावी मैदान में 
लालू यादव के साथ इस बार राबड़ी देवी के भी चुनाव नहीं लड़ने से पाटलिपुत्र सीट लालू परिवार के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है। डेढ़ दर्जन सदस्यों वाले लालू परिवार से मात्र इस बार सिर्फ मीसा भारती ही चुनाव के मैदान में हैं। इसीलिए इस सीट को लालू परिवार गंभीरता से ले रहा है। मीसा भारती के नामांकन के दिन दोनों भाईयों ने साथ-साथ रोड शो किया। 

पिता को लेकर मीसा ने कही ये बात
मीसा अपने चुनाव प्रचार के दौरान ये भी कह रही हैं कि यह पहला चुनाव है जब उनके पिता लालू यादव उनके साथ नहीं है। उनकी कमी लगातार बहुत महसूस हो रही है। बिहार ही नहीं देश की राजनीति में उनके पिता की अलग पहचान है। लालू यादव बाहर होते तो देश की राजनीति कुछ और होती।

कहा-राजद अटूट है
भाईयों के विवाद को नकारते हुए कहती हैं कि राजद अटूट है। जब लालू जी के जेल जाने के बाद राजद में टूट नहीं हुई तो अब क्या टूटेगी। तेजस्वी तो पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में अकेले भी रोड शो कर रहे हैं। वहीं तेजप्रताप अपने साथियों संग लगातार दौरा कर रहे हैं। तेजप्रताप की टीम की दो से चार गाड़ियां रोज मीसा भारती के काफिला के साथ घूम रही हैं। 

तेजप्रताप ने बदला बागी तेवर, पड़े नरम
इधर लालू परिवार में विवाद की खबरों पर विराम लगाने की कोशिश करते हुए तेजप्रताप यादव ने अपना बागी तेवर बदल लिया है। बहन मीसा भारती से सहयोग-समर्थन नहीं मिलने के बाद तेज प्रताप पहले दिन तो अपने रुख पर अड़े दिखे, किंतु दूसरे दिन अपने भाई तेजस्वी यादव के साथ बेहतर संबंधों की दुहाई देने लगे। खुद को दूसरा लालू प्रसाद बताने वाले तेज प्रताप ने बुधवार को ट्वीट करके तेजस्वी को जान से भी प्यारा भाई बताया। 

मीसा ने तेजस्वी को बताया वास्तविक उत्तराधिकारी
मीसा ने मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी को लालू प्रसाद का वास्तविक उत्तराधिकारी करार दिया था, जिसके बाद तेज प्रताप के तेवर अडियल दिखने लगे। किंतु कुछ ही घंटों में समझौतावादी रुख अपना लिया। प्रकरण के बाद तेज प्रताप ने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता का हवाला देते हुए खुद को सूरमा बताया और कहा कि विघ्न आने से वह विचलित होने वाले नहीं हैं। कांटों में भी राह बनाना उन्हें आता है।

तेजप्रताप का ट्वीट-मेरा भाई जान से प्यारा है
किंतु दूसरे ट्वीट में तेज प्रताप ने तेजस्वी के साथ अपना फोटो साझा करते हुए उनकी जमकर सराहना की। तेजस्वी के निर्णय के विरुद्ध जहानाबाद से राजद के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ अपनी पसंद का निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर देने वाले तेज प्रताप ने लिखा कि मेरा भाई जान से भी प्यारा है।

मुझ पर आई हर मुसीबत को वह संभाल लेता है। पीछे नहीं हटता। परिवार और मेरी खुशहाली के लिए वह हर काम को अंजाम देता है। 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More