चंदौली । चंदौली लोकसभा में बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव संजय चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सातवें चरण के लोग ऐतिहासिक फैसला देंगे। मैं और अजीत सिंह गठबंधन की पहली सभा से साथ चल रहे हैं। पहले चरण का जोश सातवें चरण तक दिख रहा है। यह जोश भरोसा दिला रहा है कि जिन्होंने पांच साल झूठ बोला है उनका अब सफाया होने जा रहा है। भाजपा ने लगातार झूठ और नफरत फैलाई है, उसी बूते सरकार बनाई है। जनता अब सब जान गई है। जनता अब उनका हिसाब करने जा रही है।
भाजपा पर साधा निशाना : अखिलेश ने कहा कि भाजपाइयों को एक भी वादा याद नहीं रह गया है। पांच साल उनके गुजरे और दो साल बाबा मुख्यमंत्री के भी गुजर गए लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। नौकरियां नहीं दी गईं, युवा बेरोजगार खाली घरों में बैठे हैं। युवाओं के सपने टूट चुके हैं। नोटबंदी करने वालों ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म होगा, काला धन आएगा, लेकिन नहीं आया। काले धन वाले देश छोड़कर बाहर भी चले गए। प्रधानमंत्री चाय वाला बनकर हमारे बीच आए थे और पांच साल बाद वही अब चौकीदार बनकर आए हैं। न चाय अच्छी निकली और अब चौकीदार के बारे में सब जान गए। चौकीदार की चौकी छीननी है। ये देश के पीएम नहीं लगते, इतना प्रचार किया कि अब ये प्रचार मंत्री हो गए हैं। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया सभी वादे और दावे फेल हो गए। स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा सब खत्म हो गई बची सिर्फ शौचालय वाली उपलब्धि बची है उसे ही गिनाते हैं। भाजपा सिर्फ गप बनाती है। कांग्रेस एक गड्ढे का शौचालय बना रही थी, भाजपा दो गड्ढे का बना रही है, पानी किसी ने नहीं दिया, बिना पानी के कैसा शाैचालय। आतंकवाद को हटाने का दावा करने वाले एक जवान से घबरा चुके हैं। लोकसभा पर आतंकी हमले के वक्त भाजपा की सरकार थी, पीएम जब भाषण दे रहे थे तो महाराष्ट्र के नक्सली हमले में 15 जवान शहीद हो गए थे।
सीएम पर साधा निशाना : अखिलेश ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहा जाए। वो भी आएंगे यहां। वो भी आतंकवाद की बात करते हैं। मेरा सिर्फ इतना कहना है कि बाबा आप आवारा पशुओं को रोक लें तो सब आतंकवाद खत्म हो जाएगा। लखनऊ के सबसे अच्छे इलाके में सांड़ से आठ घायल हो गए। एक्सप्रेस वे पर घटनाएं पशुओं से हो रही है। जानवर को दुखी करने वाली सरकार है ये। गंगा मइया की कसम खाकर चुनाव लड़ने वालों ने कितनी गंगा साफ करती है। कन्नौज की गंदी काली नदी की गंदगी गंगा में जा रही है। भाजपा गंगा सफाई के लिए भी कुछ नहीं कर रही। इस चुनाव से पूरे देश का भविष्य जुड़ा है। चाय के नशे में शिक्षा मित्र हमारा साथ छोड़कर चले गए। आप का भला कोई करेगी तो सपा करेगी। अब तो चौकीदारों को भी धोखा देने की कोशिश हो रही है। जब से गठबंधन का प्रत्याशी घोषित हुआ है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे खत्म हो गए हैं। भाजपा वालों की भाषा बदल गई है। भाजपा कहती है कि हम गाय-भैंस चराते थे, एक हैं गोबर गांधी हैं जो गोबर की बात करते हैं। यही इनकी सोच हैं।
बोले अजीत सिंह : अखिलेश के बाद रालोद के मुखिया अजीत सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम दिन में तीन बार सूट बदलते हैं। सवाल पूछने पर कहते हैं कि फकीर हूं झोला उठा कर चल दूंगा। मुफ्त की खाओ और दुनिया भर घूमो, रोजगार की बात पर पकोडा की बात की जा रही है। पांच साल में केंद्र और राज्य ने नौकरी नहीं दी है। यह भाषण देना और झूठ बोलना जानते हैं। किसी के खाते में पंद्रह लाख आया। अपना पैसा नोटबंदी में बैंक में गया और नीरव मोदी लेकर भाग गया। 56 इंच की छाती में दिल नहीं है। पीएम बडे आदमियों के चौकीदार हैं। आपका चौकीदार बनने वाला नहीं है। आने वाले चुनाव में मोदी को हटाना है, इस बार प्रधानमंत्री गठबंधन बनाएगा। इसके अलावा किसी और में कूवत नहीं है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।