Loksabha Election 2019 : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- मैं कांग्रेस के प्रति जरा भी सॉफ्ट नहीं

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2019 में बेहद गंभीर हैं। बसपा मुखिया के साथ गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर रहे अखिलेश यादव को भरोसा है कि इस बार गठबंधन अहम भूमिका में रहेगा। उनका दावा है कि भाजपा को गठबंधन के बारे में भ्रामक प्रचार करने पर मुंह की खानी पड़ेगी। अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और साफ कहा कि वह कांग्रेस के प्रति सॉफ्ट नहीं हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कल निजी चैनल के साथ वार्ता में कहा कि भाजपा लगातार भ्रामक प्रचार कर रही है कि गठबंधन सिर्फ 23 मई कि रहेगा। यह उनका बड़ा भ्रम है, जो उनके उनके भ्रामक प्रचार की तरह ही टूट जाएगा। हमने बहुजन समाज पार्टी के साथ लंबे समय बाद एक बार फिर संबंध मजबूत किया है। अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर में हम उपचुनाव जीत गए तो लगा कि कि हम दोनों अगर गठबंधन बनाएंगे तो ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे और देश को बचाने की कोशिश करेंगे। हम इसमें सफल भी रहेंगे। उनका बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन 23 मई के बाद भी जारी रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश बचाने, देश की संस्थाओं को बचाने का चुनाव है। देश को बचाने वाला चुनाव है। आज हम जिस तरह की चीजें देख रहे हैं वो कभी इस देश में नहीं हुईं। सुप्रीम कोर्ट के जज बाहर आकर कह रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में हैं। एक आर्टिकल में कहा गया है कि ये सरकार लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। जो लोग हम पर जातिवादी होने का आरोप लगा रहे हैं वे देखें कि उत्तर प्रदेश में आज कौन लोग क्या कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में जाति और धर्म का प्रयोग करने पर सपा प्रमुख ने कहा कि कहा कि बात सिर्फ दलित, यादव, मुस्लिम की नहीं है। महिलाएं हमें बड़ी संख्या में वोट दे रही हैं क्योंकि डिंपल हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय पूनम सिन्हा की टिकट फाइनल किया गया, उस समय शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस का टिकट नहीं मिला था। अखिलेश यादव ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा से मेरी बातचीत हुई, मैंने ऑफर नहीं किया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि मैं नहीं लड़ सकता हूं। मैंने पटना की जनता से वादा किया हुआ है। वे कह चुके थे कि उनकी पार्टी बदल सकती है चुनाव क्षेत्र नहीं बदलेगा। अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि लखनऊ के कायस्थ समाज के कहने पर ही उन्होंने पूनम सिन्हा को उत्तर प्रदेश की राजधानी से चुनाव मैदान में उतारा है।

अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी बराबर का निशाना साधा। अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के लिए सॉफ्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को दो सीटें दी गई हैं। हमने यह फैसला मायावती जी के साथ मिलकर किया है। हम उनको गठबंधन में शामिल करेंगे और अमेठी व रायबरेली की सीटें उनके लिए छोड़ेंगे। दोनों का संयुक्त फैसला था। हमने माना कि ये परंपरागत रूप से कांग्रेस की सीटें हैं। अखिलेश ने कहा कि हालांकि भाजपा व कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। इनकी नीतियों की वजह से ही देश की हालत खराब है। जिस समय हमारी बातचीत हुई और सीटें तय कीं उस समय हमने ये दो सीटें छोडऩे का फैसला किया लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं कांग्रेस के प्रति सॉफ्ट हूं। अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे पुराने बयान देख लीजिए, मैंने हमेशा कहा कि है कि कांग्रेस देश की हर समस्या के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त गठबंधन पर बात हो रही थी, कांग्रेस ने बसपा से मध्य प्रदेश में गठबंधन तोड़ दिया। उसके बाद वही कांग्रेस के लोग चाहते थे कि मैं गठबंधन कर लूं। अखिलेश ने कहा कि मैंने कह दिया था कि बसपा के बिना गठबंधन नहीं होगा, लेकिन तीन राज्यों में सरकार बन जाने के बाद कांग्रेस ने पीछे मुड़कर देखा ही नहीं।

प्रियंका गांधी पर बोला हमला

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला है। प्रियंका गांधी के यूपी में कमजोर उम्मीदवार उतारने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा प्रियंका गांधी कन्फ्यूज हैं जबकि राहुल गांधी का बयान भी विरोधाभासी है। अखिलेश अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीबीआई जांच बैठाई और उनकी पत्नी डिंपल के खिलाफ जांच बैठाई। उन्होंने कहा कि आज जो व्यक्ति पीआईएल दायर करने वाला है, वह कांग्रेस पार्टी का है। 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More