Loksabha Election 2019 : गठबंधन बनाम भाजपा के 'गांधी' से चुनावी लड़ाई हुई रोचक

पीलीभीत । कांग्रेस के 'गांधी परिवा' का गढ़ अगर अमेठी-रायबरेली है तो भाजपा के 'गांधी परिवार' के लिए पीलीभीत भी किसी गढ़ से कम नहीं। पिछले तीन दशक से पीलीभीत लोकसभा सीट पर मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी का ही दबदबा रहा है। यहां से छह बार सांसद चुनी जा चुकीं मेनका अबकी जहां बेटे की सीट सुलतानपुर से चुनाव मैदान में हैं। वहीं बेटा, मां की राजनीतिक विरासत वाले पीलीभीत क्षेत्र से एक बार फिर ताल ठोक रहा है। चूंकि वरुण यहां से सांसद रह चुके हैैं इसलिए उनके लिए पीलीभीत पुराने घर जैसा है लेकिन, चुनावी बिसात ऐसी बिछी है कि परिस्थितियां पहले जैसी नहीं हैैं। अबकी मैदान में कांग्रेस के न होने से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से चुनाव लड़ रहे सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा से उन्हें सीधी चुनौती तो मिल रही है लेकिन, मां मेनका व योगी-मोदी के काम और नाम वरुण की राह आसान बनाते दिख रहे हैैं।

उत्तराखंड से लगे पीलीभीत जिले में प्रवेश करने पर ऐसा नहीं लगता कि हम किसी वीआईपी क्षेत्र में हैं। यहां से मेनका गांधी छह बार सांसद बनी और केंद्रीय मंत्री हैं। बेटा वरुण गांधी भी यहां से सांसद रहा है। 17.50 लाख वोटरों वाली लोकसभा सीट के साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा का ही पांचों विधानसभा क्षेत्र बहेड़ी, पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर और पूरनपुर (एससी) पर कब्जा है। पिछली बार मेनका 3.07 लाख मतों के अंतर से जीती थीं। गन्ना और धान की खेती की बहुलता वाले इस क्षेत्र में कमोवेश मोदी फैक्टर ही दिखता है।

लगभग 25 फीसद मुस्लिम आबादी वाले जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां मोदी के काम और उनके तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए विरोध करने वाले मिले, वहीं दूसरे क्षेत्रों में ज्यादातर मोदी-मोदी ही करते दिखे। प्रत्याशी के नाम के बजाय मोदी और कमल की ज्यादा चर्चा दिखी। ज्यादातर मुस्लिम वोटर साइकिल के हिमायती मिले लेकिन, उनमें ऐसे भी थे जो मेनका या वरुण को वोट करते रहे हैैं। बताते हैैं कि मोदी या भाजपा वाले चाहे जो कहते-करते हों लेकिन, मेनका हमारी सुनती और काम करती हैैं।

बरेली से पीलीभीत के रास्ते में ललौरी खेड़ा में चावल कारोबारी इलियास बताते हैैं कि मुस्लिम तो साइकिल को वोट करेंगें। अहमद नूर सवाल करते हैैं कि काम ही क्या हुआ है? कहने पर भी कृषि विश्वविद्यालय नहीं बना। खरुआ गांव के ज्ञानेन्द्र, मोदी की तारीफ करते कहते हैैं कि उन्हें पीएम बनाने के लिए कमल को वोट करेेंगे। टनकपुर मार्ग पर स्थित न्यूरिया के अफसर हुसैन, तालिब, जुनैद हुसैन सवाल पूछते हैैं कि आपको कहीं काम दिखता है? मुद्दों के बजाय हिन्दू-मुस्लिम की बात हो रही है। दलित बस्तियों में गठबंधन को वोट देने वाला मायावती का संदेश काम कर रहा है लेकिन, केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित परिवारों का वोट भाजपा को जाता दिख रहा है।

कांग्रेस के न होने से नुकसान की आंशका

पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर को मात्र 29169 वोट मिले थे लेकिन, इस बार पंजा मैदान से बाहर है। माना जा रहा है कि मुस्लिम मतों के न बंटने का सीधा फायदा गठबंधन से सपा प्रत्याशी हेमराज को मिल सकता है। भाजपा को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। विदित हो कि पीलीभीत सीट पर कांग्रेस का कभी दबदबा नहीं रहा है। 1951 में पहले चुनाव के दो दशक बाद 1971 और फिर 1980 व 1984 में ही कांग्रेस यहां से जीती लेकिन, उसके बाद से यह सीट पंजे की पकड़ से अब तक बाहर है।

कुछ कहते हैं जातीय समीकरण

पीलीभीत में जैसा जातीय समीकरण है, उसमें भाजपा और वरुण गांधी का पलड़ा भारी दिखता है। यहां के लोध (राजपूत व किसान) भाजपा के परम्परागत वोटर माने जाते है। वरुण की मां मेनका जहां मूलत: पंजाबी हैैं, वहीं पत्नी बंगाली। ऐसे में इन दोनों बिरादरी के वोट भी वरुण को मिल सकते हैैं। यही कारण है कि मेनका पहली बार 1989 में, फिर 1996 से 2004 तक और 2014 में छठीं बार सांसद चुनी गईं। हेमराज के खुद राजपूत लोध होने से उसे अपनी विरादरी के वोट मिलने की उम्मीद है।

पार्टी के अंदर विरोध के स्वर

भाजपा ने भले वरुण को टिकट दिया है लेकिन, पार्टी विधायक व नेता किसी स्थानीय को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि 2009 में सांसद बने वरुण की पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं से अनबन के चलते ही 2014 में वह सुलतानपुर भेजे गए। हालांकि, गठबंधन से प्रत्याशी हेेमराज के लिए भी बहुत सुखद स्थिति नहीं है। गठबंधन वाली पार्टियों के प्रभावशाली स्थानीय नेताओं के बारे में चर्चा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते वे हेमराज को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं हैैं।

मुस्लिम-दलित वोटरों की भी अहम भूमिका

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में हिंदू वोटरों के साथ-साथ 25 फीसद से अधिक मुस्लिम वोटर हैं। लगभग 17.48 लाख मतदाताओं में करीब 17 फीसद अनुसूचित जाति (दलित) की आबादी है। चुनाव में मुस्लिम व दलित वोटरों की अहम भूमिका रहती है। कांग्रेस के न होने से जहां गठबंधन को मुस्लिम वोट जाता दिख रहा है, वहीं बसपा का प्रत्याशी न होने से गठबंधन को कम ही दलित वोट मिलने की उम्मीद दिख रही है। क्षेत्र की दलित बस्तियों में रहने वालों में ऐसे परिवार मिले, जो बहन जी (मायावती) के तो मुरीद हैं लेकिन, 'साइकिल' को वोट देने में हिचक है। बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर चाय वाले रफीक, इरफान व इस्लाम हुसैन कहते हैैं, हम तो सपा को देंगे लेकिन, कुछ वोट भाजपा को भी मिलेगा। क्यों पर कहते हैैं कि मेनका हमारे काम भी करती हैैं। अंकित रेस्टोरेंट में कार्यरत कुलदीप बताते हैैं कि मोदी ने पक्का घर दिया हम वोट देंगे। दलित बस्ती के नेतराम सागर बताते हैैं कि बहनजी के संदेश पर हम लोग साइकिल को वोट देंगे। गजरौला गांव की प्रधान सपना जाटव कहती हैैं कि जिससे फायदा मिला है, उसी को तो वोट देंगेे गांव वाले।

केंद्रीय योजनाओं से मोदी-मोदी

चाहे प्रधानमंत्री आवास हो या शौचालय, सौभाग्य, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और पीएम-किसान सम्मान जैसी योजनाएं, सभी का असर वोटरों पर दिखा। बरखेड़ा के ज्योरह कल्याणपुर के नत्थूलाल मैसेज दिखा कहते हैैं कि खाते में चार हजार रुपये आए हैं। भीमसेन-चमेली कहते हैैं कि शौचालय के लिए 10 हजार रुपये मिले हैैं। प्रधान-लेखपाल की शिकायतें भी खूब सुनने को मिली। फूटा कुंआ के पूरनलाल व शांति देवी का कहना है कि फॉर्म भरा लेकिन, पैसा नहीं आया। वोट के सवाल पर सभी मोदी-मोदी बोलने लगते हैैं। बरखेड़ा कस्बे में आढ़ती उमाशंकर बताते हैैैं कि इस सरकार में अनाज के दाम नहीं बढ़े। बेला पुखरा गांव के किसान इंद्रजीत सिंह बेसहारा जानवरों से परेशान दिखे। घर पाए पल्लेदार सलीम कहते हैैं कि मुहल्ले वाले सपा को वोट देंगे। इस पर पथरठिया गांव के छद्दमी लाल कहते हैैं कि इनकी तो भाजपा से कुदरती दुश्मनी है।

2014 का चुनाव परिणाम

प्रत्याशी पार्टी वोट (प्रतिशत में)

मेनका गांधी भाजपा 546934(52.06)

बुद्धसेन वर्मा सपा 239882(22.83)

अनीस अहमद खान बसपा 196294(18.68)

संजय कपूर कांग्रेस 29169(02.78)

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More