मोदी सरकार में 'संकटमोचक' बने पीयूष गोयल, हर मोर्चे पर किया खुद को साबित

नई दिल्‍ली। पीयूष गोयल का नाम मोदी सरकार में संकटमोचक मंत्रियों में शुमार होता है। उन्‍हें जब-जब जिम्‍मेदारी मिली है, वे उसपर खरे उतरे हैं। फिर चाहे वो जिम्‍मेदारी ऊर्जा मंत्री के रूप में हो, रेल मंत्री के रूप में हो या वित्‍त मंत्री के रूप में। पीयूष गोयल के पास इस समय दो अहम कोयला और रेल मंत्रालय हैं। अब अरुण जेटली की अस्वस्थता की वजह से पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का फिर अतिरिक्त प्रभार मिल गया है। खबर है कि अब पीयूष गोयल ही 1 फरवरी को भारत सरकार की ओर से अंतरिम बजट पेश करेंगे।

आरएसएस से है पुराना नाता
दरअसल, जब भी मोदी सरकार में कोई संकट उत्‍पन्‍न होता है, तब जिन नेताओं को याद किया जाता है उसमें पीयूष गोयल भी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पीयूष गोयल के परिवार से बेहद पुराना संबंध है। गोयल के दिवंगत पिता वेद प्रकाश गोयल लगभग 20 सालों तक भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे थे और केंद्र की तात्कालीन अटल सरकार में जहाजरानी मंत्री थे। पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल भी मुंबई से तीन बार विधायक रही हैं। माता-पिता के सभी गुण पीयूष गोयल में नजर आते हैं।

रेल हादसों को थाम, किए कई बदलाव
मोदी सरकार में महत्वपूर्ण रेल मंत्रालय सुरेश प्रभु को दिया गया था। लेकिन एक के बाद एक हुए रेल हादसों की वजह से सुरेश प्रभु ने इस्‍तीफा दे दिया था। ऐसी संकट की घड़ी में पीयूष गोयल ने ही रेल मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाली थी। तब से अब तक पीयूष गोयल रेल मंत्रालय का कार्यभार काफी जिम्‍मेदारी से निभा रहे हैं। इस दौरान रेलवे में काफी बदलाव देखने को मिला है। रेल हादसे भी इस दौरान काफी कम हुए हैं। हाल ही में पीयूष गोयल ने एलान किया कि रेलवे लाखों भर्तियां करने जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि यह रेलवे के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा भर्ती अभियान होगा, जिसमें लगभग चार लाभ लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

रोशन किए गांव, सुधारी विधुत वितरण कंपनियों की सेहत
पीयूष गोयल की प्रतिभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्‍छी तरह वाकिफ थे। इसलिए मोदी सरकार में पीयूष गोयल ने ऊर्जा मंत्री के तौर पर अपना काम शुरू किया था। इस दौरान ऊर्जा के क्षेत्र में काफी परिवर्तन देखने को मिले हैं। पीयूष गोयल ने निधार्रित समय सीमा में देश के 18000 गांवों का विद्युतीकरण कर एक नया कीर्तिमान स्‍थापित किया, जिसे मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। यही नहीं गोयल ने केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना और ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बड़े सुधार 'उदय योजना' को सफलतापूर्वक लागू कराया और गांव के घर-घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया। यह भारत की विद्युत वितरण करने वाली कम्पनियों के आर्थिक पुरुत्थान के लिये शुरू की गयी भारत सरकार की एक योजना है। यह 5 नवम्बर 2015 को आरम्भ हुई थी जिसके के तहत राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशो की घाटे में चल रही विधुत वितरण कंपनियों को घाटे से उबारने एवं उनकी वितीय स्थिति को सुद्रढ करने का कार्य किया जा रहा है।

कोषाध्‍यक्ष से वित्‍त मंत्री तक, हर मोर्चे पर किया खुद को साबित
पीयूष गोयल के पिता लगभग 20 सालों तक भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे थे। वित्तीय मामलों में पीयूष गोयल की भी पकड़ काफी मजबूत पकड़ है। यही वजह है कि पीयूष गोयल को भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की भूमिका दी गई थी। इस जिम्‍मेदारी को भी उन्‍होंने पूरी शिद्दत के साथ निभाया था। एक वजह यह भी है, जिसकी वजह से फिर वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत बिगड़ने पर वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार पीयूष गोयल को दिया गया है। अब पीयूष गोयल ही 1 फरवरी को भारत सरकार की ओर से अंतरिम बजट पेश करेंगे। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट पीयूष गोयल प्रबंधन के मुद्दों पर कई बड़ी कॉरपोरेट संस्थाओं के सलाहकार भी रहे हैं।

सोशल मीडिया के भी हैं मास्‍टर
साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से जबरदस्‍त प्रचार किया गया था। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर भी भाजपा ने कांग्रेस को हर मोर्चे पर मात दी थी। भाजपा की जीत में प्रचार और सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई थी। साल 2014 के आम चुनावों के दौरान भाजपा के प्रचार और सोशल मीडिया प्रसार की जिम्मेदारी भी गोयल के कंधों पर ही थी। 

 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More