5 साल बाद फिर सक्रिय हुईं शीला, कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के भीतर बुलाई बैठक

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी  (DPCC) का अध्यक्ष बनाए जाने के एक दिन बाद शीला दीक्षित सक्रिय हो गई हैं। मार्च में महीने 80 वर्ष की होने जा रहीं शीला दीक्षित की सक्रियता का  अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार शाम पांच बजे अपने आवास पर उन्होंने तीन कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया के साथ बैठक बुलाई है। वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि वह 16 जनवरी को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी और मीडिया से बात भी करेंगीं।

यहां पर बता दें कि उम्रदराज होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली की कमान सौंप और तीन तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी ने एक ही साथ कई राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की है। इस नई नेतृत्व टीम में जिस तरह से अनुभव और युवा जोश का मेल बैठाया है, उससे आने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन सुधरेगा एवं दिल्ली में पार्टी का जनाधार फिर से बढ़ेगा।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक शीला दीक्षित आज भी दिल्ली की सियासत में एक बड़ा नाम हैं। दिल्लीवासी न केवल उन्हें पसंद करते हैं बल्कि उनके 15 साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में दिल्ली में कराए गए विकास कार्यो को भी याद करते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता ही नहीं, मतदाता भी पार्टी के प्रति भरोसा व्यक्त कर सकते हैं।

शीला को मुख्य चेहरा बनाने के साथ ही तीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी पार्टी का एक बड़ा सियासी निर्णय है। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रह चुके हारून यूसुफ अल्पसंख्यक समुदाय से हैं जहां वह मजबूत पकड़ रखते हैं। राजेश लिलोठिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव हैं और बिहार के सह प्रभारी हैं। पूर्व में वह प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और दलित समुदाय में अच्छी पैठ रखते हैं।

इसी तरह समयपुर बादली से विधायक रह चुके देवेंद्र यादव भी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं और राजस्थान के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभालते रहे हैं। युवा होने के साथ साथ वह पूर्व अध्यक्ष अजय माकन की भी पसंद बताए जाते हैं।

नाराज नेताओं को सम्मान सहित साथ में लेना होगी चुनौती

प्रदेश कांग्रेस की नई नेतृत्व टीम के समक्ष नाराज नेताओं को साथ लेकर चलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। पूर्व मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, महाबल मिश्र, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, पूर्व संसदीय सचिव नसीब सिंह, वरिष्ठ नेता चतर सिंह जैसे अनेक ऐसे नाम हैं जो पार्टी की रीढ़ हैं, लेकिन इस समय स्वयं को उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा और आप को पटखनी देने के लिए पार्टी की नई टीम को इन सभी को आदर मान के साथ अपने साथ लेकर चलना होगा। अन्यथा पार्टी में गुटबाजी बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया प्रभारी मेहंदी माजिद ने प्रदेश की नव नियुक्त नेतृत्व टीम के लिए पार्टी हाईकमान राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनुभव और युवा शक्ति का मेल दिल्ली में पार्टी में नए जोश उत्साह का संचार करेगा।

नियुक्ति के बाद दी प्रतिक्रिया

शीला दीक्षित ने कहा कि मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है। उम्र के सवाल पर मैं कुछ नहीं कहूंगी। आप और भाजपा मेरी पार्टी नहीं है। इसलिए उनके लिए मेरा कोई संदेश भी नहीं है। यह जरूर कहूंगी कि कांग्रेस अब खड़ी होगी। आप के साथ गठबंधन की चर्चा है, हुआ नहीं है। जब हो जाए, तब सवाल पूछिएगा।

वहीं, देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई टीम में अनुभव और युवा शक्ति का मिश्रण है। यह मिश्रण पूरी ताकत के साथ काम करने के लिए तैयार है। हम सभी शीला जी की अगुवाई में एक टीम की तरह काम करेंगे। मुङो विश्वास है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस में जबरदस्त चीजें होंगी।

राजेश लिलोठिया के मुताबिक, हमारे बीच आपसी समझ है और सामंजस्य भी। मुङो भरोसा है कि हम पार्टी को मजबूत भी करेंगे और लोकसभा चुनाव 2019 तथा विधानसभा चुनाव 2020 भी जीतेंगे, तो हारून यूसुफ का कहना है कि पार्टी अब और अधिक मजबूत होगी। जनता का भरोसा जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक रें

 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More