पलामू। पलामू में करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी जनता को संबोधित करते हुए, सभास्थल पर मौजूद विशाल भीड़ का सिर झुकाकर अभिनंदन कर नव वर्ष की शुभकामना दी। अंग्रेजों को नाको चने चबाने वाले पलामू की धरती के वीरों को नमन किया।
पीएम मोदी ने 25 हजार लाभुकों को बधाई दी कहा नए साल पर नए पक्के घर में प्रवेश कर रहे हैं। घर पक्का होता है तो संकल्प भी पक्का होता है। साढ़े तीन हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करने का गौरव मुझे आज प्राप्त हुआ है। इससे किसानों के आय के लक्ष्य को दोगुना करने में मदद मिलेगी। पीएम ने कहा कि इस परियोजना की खास बात है कि जमीन पर खेती भी होती रहेगी, सिंचाई की सुविधा भी मिलती रहेगी।1970 से मंडल डैम परियोजना की फाइल लटकती रही, भटकती रही। 25 साल से इसका काम बंद था। आप बताइये इतने लंबे समय तक काम लंबित रहता है क्या। यह बेइमानी का सुबूत है। जिस परियोजना को 30 करोड़ में पूरा होना था उसे पूरा होने में अब 2400 करोड़ लगेंगे। जनता को 80 गुना अधिक कीमत चुकानी होगी। आप बताइये जिन्होंने ऐसा किया वे गुनाहगार हैं कि नहीं।
इतने सालों से लटका हुआ काम आज आगे बढ़ रहा है। जब संयुक्त बिहार था। एक ही सरकार बैठती थी। अगर सरकार संवेदनशील होती तो यह काम इतना नहीं लटकता। पानी को लेकर आज राज्यों की लड़ाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट में मामले चल रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम रघुवर दास ने मिलकर आज नजीर पेश की है। समझदारी पूर्वक आज इस परियोजना को बिना विवाद के आगे बढ़ाया है। दोनों राज्यों के सांसदों ने मिलकर पहल की।
पूर्व की सरकारों ने नाम पर ध्यान दिया हमने काम पर ध्यान दिया। आज हम बेघरों को घर दे रहे हैं। हमने वादा किया है कि 2022 तक हर देशवासी के सिर पर पक्की छत होगी। इस कोशिश में हमने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की। शहर और गांव के लिए अलग-अलग। सवाल उठा, योजना तो पहले भी थी आप तो नाम बदल रहे सिर्फ। वे तिलमिलाए हुए थे। लेकिन आज असर दिख रहा है कि गरीबों के सिर पर छत मिल रही है। पहले भी योजना चलती थी लेकिन परिवार के नाम पर। उनको सिर्फ नाम की चिंता होती थी। हमने किसी के नाम पर योजना नहीं बनाई। मोदी या रघुवर आवास योजना नहीं बनाई। सिर्फ काम पर ध्यान दिया।
पहले की योजनाओं के घर कहां गए। पहले की योजना में दक्षिणा देकर ही काम होता था। चयन प्रक्रिया में खेल होता था। दलाली होती थी। कार्यक्रम में मौजूद 25 हजार लोगों से पूछा कि क्या आपने दलालों को पैसा देकर आवास लिया है। लोगों ने नहीं में जवाब दिया।
लेकिन अब वैज्ञानिक तरीके से नाम का चयन होता है। किसे घर मिलेगा यह ग्रामसभा द्वारा तय किया जाता है। अगर किसी का नाम लिस्ट में नहीं है तो उसे अपील करने का हक है। लिस्ट गांव की दीवारों पर लगाई जाती है ताकि लाभुकों के बारे में सबको पता हो। पहले सिर्फ दलालों की चलती थी। आज लाभार्थी के खाते में सीधे पैसे जा रहे हैं। पूर्व में लाभुकों को पैसा अटक जाता था, खाते अलग होते थे। अब एक ही खाता है जहां पैसा जाता है। लोगों को सुविधा हुई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पलामू पहुंच 2391 करोड़ की उत्तर कोयल मंडल डैम परियोजना के अधूरे कार्य का शिलान्यास कर। 1169 करोड़ की कन्हर सोन पाइप लाइन योजना और 121 करोड़ की चार अन्य सिंचाई योजनाओं का भी शिलान्यास किया।
मोदी को हटाना कांग्रेस का लक्ष्य: रघुवर
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत कर जनता को संबोधित करते हुए मंडल डैम परियोजना जिसे मनमोहन सरकार ने बन्द कर दिया था शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया अौर कहा कि इससे बिहार झारखण्ड को लाभ होगा। यहां से जो पलायन होता था उस पर प्रधानमंत्री के प्रयास से विराम लगेगा। किसानों को राहत मिलेगी। पलामू की पहली सिंचाई परियोजना को हमारी सरकार पूरी करेगी।
कांग्रेस शासन में किसान और जवान बदहाल थे। मार्च से अलग फीडर से किसानों को छह घण्टे बिजली देंगे। हमारी योजना 2020 तक कोई गरीब न रहे। उज्ज्वला योजना से 14 लाख और लोगों को हम एलपीजी कनेक्शन देने जा रहे हैं। खरीफ फसल केलिए 5 हजार देने जा रहे। एकलौता प्रदेश जहां कृषि बीमा का प्रीमियम सरकार देती है। किसानों की आय दोगुना करने का पीएम का सपना है। हमारी सरकार की योजना 2022 तक चौगुना करने का लक्ष्य। हमने सब लक्ष्य हासिल नही किया। मगर 2014 और अभी में फर्क करें। कांग्रेस का एक ही लक्ष्य मोदी को हटाना। ये रहेंगे तो उन्हें कैसे कमीशन मिलेगा। मोदी रहेंगे तो उनकी दुकानदारी बन्द हो जाएगी। मोदी जी न्यू इंडिया बनाने में लगे हैं। हम उनके साथ खड़े है। छात्राओं को प्रोत्साहन राशि केलिए हमारी सरकार ने बहुत कुछ किया। विवाह केलिए भी 30 हजार देने का प्रावधान किया है। पीएम का सपना हर राज्य का विकास हो।
पहले की रिमोट कंट्रोल सरकार ने गरीबों के लिए सिर्फ 25 लाख घर बनाए। जब से यह मोदी सेवकआया है गरीबों के लिए 1 करोड़ 25 लाख घर बनवा दिए। पहले घर बनने में 18 माह लगते थे आज सिर्फ 12 माह लग रहे। पहले सब पुरुषों के नाम पर होता था। बेचारी मां के नाम पर कुछ नहीं होता था। अब आवास महिला मुखिया के नाम पर होता है। एक बड़ी वजह है कि अब मकान बन रहे। काम तेज गति से चल रहा। जिनको मकान नहीं मिला है उनको भी मकान मिलेगा इसका वादा कर रहा हूं।
झारखंड की रानी मिस्त्रियों से बात कर खुशी हुई। पहले उन्होंने अपना शौचालय बनाया फिर दूसरों का। उनका काम सराहनीय है। मध्यम वर्गीय परिवार को अब घर बनाने में कर्ज में छह लाख रुपया तक राहत मिलती थी। आयुष्मान योजना लाखों गरीबों को जीवनदान दे रहा। झारखंड के 28 लाख लाभार्थी इसका लाभ उठा रहे।
मंच पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मेदिनीनगर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे पर आयोजित मंडल डैम समेत झारखंड की 6 योजनाओं के शिलान्यास समारोह को संबोधित करेंगे। कड़ाके की ठंड के बावजूद 50 किलोमीटर दूर छतरपुर से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मेदिनीनगर के लिए रवाना होने लगे हैं। ग्रामीणों में प्रधानमंत्री को देखने की ललक है। पलामू में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भीड़ उमडऩे लगी हैं। एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करने चतरा से 55 बसें रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शनिवार की सुबह यहां से पचास सुरक्षित बसों से लोग डालटनगंज रवाना हुए हैं। जिसमें में मुख्य रूप से सहिया, जल सहिया, आगंनबाड़ी सेविका, सखी मंडल की महिलाएं आदि शामिल हैं। इस प्रकार करीब चार हजार कर्मी यहां से गए हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगेे। मोदी झारखंड में उत्तर कोयल (मंडल बांध) परियोजना और कन्हार स्टोन पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली की आधारशिला रख पट्टिका का अनावरण करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पच्चीस हजार लाभार्थियों के सामूहिक ई-गृहप्रवेश का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के लिए रवाना होंगे और बारीपादा में वह आईओएल की एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के बालासोर-हल्दिया-दुर्गापुर खंड और बालासोर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति कोमिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है।
भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।
भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।
राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।
Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।