नई दिल्ली। कई महीने की रस्साकशी के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष अजय माकन को इस पद से विदाई की मंजूरी मिल गई है। कुछ महीने पहले उन्होंने इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे अब स्वीकार किया जा रहा है। कहने का मतलब पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन की अध्यक्ष पद से विदाई सुनिश्चित हो गई है और नए अध्यक्ष का निर्णय अगले दो-तीन दिन में होने के आसार हैं। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें केंद्रीय राजनीति में अपने साथ जोड़ सकते हैं। यानी अजय माकन भविष्य में राष्ट्रीय राजनीति में अपनी नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आई खबरों में दावा किया गया था कि अजय माकन ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और राहुल गांधी ने इसे मंजूर नहीं किया था।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अजय माकन की एक बैठक पार्टी हाईकमान राहुल गांधी के साथ हुई थी। इसमें दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद थे। इस बैठक में अजय माकन ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी। इसके पीछे उन्होंने अपने गिरते स्वास्थ्य का हवाला दिया था। बैठक में राहुल गांधी ने अजय माकन के इस्तीफे को स्वीकृति दे दी।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री योगानंद शास्त्री दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार है। मालूम हो कि अजय माकन ने सितंबर 2018 में ही अपनी हड्डी की बीमारी के चलते दे दिया था इस्तीफा, तभी से चल रही थी ऊहापोह की स्थिति थी। तब राहुल गांधी ने ही इस्तीफे पर हामी नहीं भरी थी।
इस बाबत अजय माकन ने एक ट्वीट भी किया है- '2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!
अप्रैल, 2017 में भी दिया था इस्तीफा
यहां पर बता दें कि अप्रैल, 2017 में दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने अपना इस्तीफा दिया था, लेकिन उसे आलाकमान ने निरस्त कर दिया था। एमसीडी चुनाव में कांग्रेस ने पिछली बार से भी बुरा प्रदर्शन किया था। 2012 के चुनाव में कांग्रेस को 272 सीटों में 70 सीट मिली थी, जो 30 पर सिमट गई थी। प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और प्रभारी पीसी चाको ने अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था, उसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था। इस्तीफा स्वीकार नहीं करने के पीछे तर्क दिया गया था कि पार्टी 9 फीसद से 22 फीसद के करीब पहुंची है, जिससे आगे बढ़ने की संभावनाएं दिख रही हैं इसलिए आगे काम करें।
सितंबर, 2018 में भी उड़ी थी इस्तीफे की अफवाह
पिछले साल सितंबर, 2018 में भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफे चर्चा उड़ी थी, लेकिन पार्टी के साथ खुद अजय माकन ने इससे साफ इनकार कर दिया था।
यहां तक कि कांग्रेस नेता पीसी चाको ने माकन के इस्तीफे की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि अजय माकन को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं और वो अपने चेकअप के लिए गए हुए हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।