नई दिल्ली । मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का एलान कर दिया है। मायावती का कहना है कि वह भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी गलत नीतियों के कारण हार का सामना करना पड़ा है।
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस ने ना चाहते हुए भी कांग्रेस को जिताया है। भाजपा को अपनी गलत नीतियों के कारण इन विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस इस जीत को अगामी लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की पूरी कोशिश करेगी। चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता गुस्से में थी। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट नहीं करना चाहती थी, लेकिन न चाहते हुए भी उन्हें कांग्रेस को जिताना पड़ा। जनता ने दिल पर पत्थर रखकर कांग्रेस को जिताया है। बसपा ने कांग्रेस और भाजपा को विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दी। लेकिन हम ज्यादा सीट जीतने में कामयाब नहीं हुए। पूरी स्थिति को देखते हुए हमने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया है। अगर जरूरत पड़ती है, तो राजस्थान में भी हम कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस और भाजपा दोनों पर मायावती ने दलितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'देखिए, कांग्रेस के शासन में दलितों की सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई, जो भाजपा के राज में भी कम नहीं हुई। दलितों की अनदेखी हुई, इसी वजह से बहुजन समाज पार्टी का गठन हुआ था। लेकिन अभी तक दलितों के साथ अत्याचार कम नहीं हुई हैं।'
उन्होंने कहा, 'बसपा ने यह चुनाव भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ा था। लेकिन दुख की बात यह है कि हमारी पार्टी इस मकसद में कामयाब नहीं हो पाई है। मुझे यह भी पता चला है कि मध्यप्रदेश में भाजपा अब भी जोड़तोड़ में जुटी हुई है। इसलिए भाजपा को रोकने के लिए हमारी पार्टी ने कांग्रेस की नीतियों के साथ समर्थन न जाते हुए भी मध्यप्रदेश में उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है। इसका मकसद भाजपा को रोकना है। यदि राजस्थान में भी भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने का अवसर आता है, तो बसपा इस पर भी विचार कर सकती है।'
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों में मिली जीत से भले ही उत्साहित हो लेकिन वो दो राज्यों, राजस्थान और मध्यप्रदेश में बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई है। इसीलिए अब उसके सामने सररकार बनाने की चुनौती आ गई है। अब उसे एक किंगमेकर की जरूरत है, जिसकी भूमिका मध्यप्रदेश में बसपा-सपा और राजस्थान में निर्दलीय निभाने जा रहे हैं। सत्ता की चाबी अब इन्हीं के हाथ है और कांग्रेस को इन्हीं से हाथ मिलाना होगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।