नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के दतिया स्टेडियम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी सिर्फ एक बार प्रधानमंत्री कार्यालय गए हैं, क्योंकि वह किसानों के बारे में बात करना चाहते थे। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गरीब किसान कर्ज़ माफ कर देने का आग्रह कर रहे हैं। मैंने उन्हें कहा कि मैं जानता हूं कि वह अमीरों के कर्ज़े माफ करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें किसानों के लिए भी ऐसा ही करना चाहिए। लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा...!'
राहुल गांधी ने कहा, मोदीजी ने स्लोगन दिया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' हम सबको यह स्लोगन अच्छा लगा। कुछ ही दिन के बाद भाजपा विधायक ने किसी के साथ दुष्कर्म किया। मुख्यमंत्री ने आरोपी विधायक को बचाने की कोशिश की, पीएम ने उसे पार्टी नहीं निकाला। उन्होंने ने इसके बारे में कभी बात ही नहीं की। असली स्लोगन है- बेटी पढ़ाओ और बेटी को बीजेपी विधायक से बचाओ। असल में पीएम के दिल में विरोधियों और महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उनके दिल में सिर्फ व्यापारियों के लिए जगह है। वह हमेशा मेहुल भाई, नीरव भाई, अनिल भाई, ललित भाई ही कहते हैं। उन्होंने कभी किसी किसान या मजदूर को भाई नहीं कहा। क्या कभी आपने मोदीजी को किसी गरीब शख्स को 'भाई' कहते हुए सुना है?'
राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी, वैसे ही प्रदेश में किसान का कर्जा 10 दिन के अंदर माफ हो जायेगा। हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे युवाओं को रोज़गार देने में लगा देगा। जो पैसा मोदी जी ने विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को दिया, वही पैसा कांग्रेस सरकार युवाओं को बिजनेस खोलने के लिये देगी।
इससे पहले राहुल गांधी ने दतिया में स्थित प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन किए। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। राहुल दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। इसकी शुरुआत वह ग्वालियर संभाग के प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन करने के साथ की है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने इस दौरे में कुल छह जनसभाओं के साथ-साथ दो रोड शो भी करेंगे।
पीतांबरापीठ से दौरे की शुरुआत
राहुल गांधी ने आज अपने मध्य प्रदेश दौरे की शुरुआत दतिया में प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन से की है।दतिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से ही डबरा जाएंगे। यहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष इसके बाद ग्वालियर पहुंचकर माधव राव सिंधिया की समाधि पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
राहुल गांधी का रोड शो
राहुल गांधी 15 अक्टूबर की शाम ग्वालियर में रोड शो करेंगे। इसके बाद फूल-बाग ग्राउंड में राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे। यहां उनके निशाने पर यकीनन प्रदेश की भाजपा सरकार होगी। कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे का जो कार्यक्रम जारी किया है, उसके मुताबिक, मध्यप्रदेश दौरे के दूसरे दिन यानि 16 अक्टूबर को राहुल गांधी ग्वालियर किला स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे।
कमलनाथ समेत कई नेता होंगे राहुल के साथ
गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी श्योपुर मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। श्योपुर के बाद राहुल सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जौरा में जनसभा को संबोधित कर 26 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।