हुआ खुलासा, यह है दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला पर कार्रवाई की असली वजह

चंडीगढ़। चाचा- भतीजा के विवाद के कारण चाैटाला परिवार में मचे घमासान के बाद सांसद दुष्‍यंत चौटाला और उनके छाटे भाई दिग्विजय चौटाला को इनेलो से निलंबित करने की असली वजह का खुलासा हाे गया है। दोनों को उनके दादा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी से निलंबित किया है। उनको जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में कार्रवाई का कारण बताया गया है।


अोमप्रकाश चौटाला के निर्देश पर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को भेजे गए नोटिस में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताया गया है। इनेलो के कार्यालय सचिव नच्छत्र सिंह मल्हान की ओर से दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला को उनके सिरसा आवास पर नोटिस भेजा गया है। दोनों को भेजे गए नोटिस की भाषा करीब-करीब एक जैसी है।

चौटाला के निर्देश पर कार्यालय सचिव नच्छत्र सिंह ने सिरसा आवास पर भेजा था नोटिस

दुष्यंत चौटाला को भेजे 'पार्टी विरोधी गतिविधि और निलंबन' विषय वाले इस नोटिस में लिखा है ' चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निर्देशों पर मैं आपको एक नोटिस भेज रहा हूं, जो पार्टी विरोधी गतिविधियों पर है। स्व. चौधरी देवीलाल के 105वें जन्मदिवस के मौके पर गोहाना में हुई रैली में हुई गतिविधियों के लिए आपको दोषी माना जाता है। उस रैली में बहुत बड़ी अनुशासनहीनता हुई है।'

नोटिस में आगे लिखा है, 'आप इसके साथ-साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी विरोधी व्यक्तियों के साथ मिलकर रैली में अनुशासहीनता के दोषी हैं। आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अन्य सभी जिम्मेदारियों से निलंबित किया जाता है। आपको एक सप्ताह का समय इसका जवाब देने के लिए दिया गया है। तय समय में जवाब न देने पर अगली अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।'

दुष्यंत चौटाला ऐसा कोई नोटिस मिलने से पहले ही इंकार कर चुके हैैं, जबकि अभय चौटाला भी उनके निलंबन के प्रति अनभिज्ञता जता चुके हैैं। दुष्यंत चौटाला अब जननायक सेवादल को सक्रिय करने में जुटे हुए हैैं।समझा जाता है कि दुष्‍यंत आैर उनके भाई दिग्विजय चौटाला जननायक सेवादल के सहारे अपना राजनीति सफर आगे बढ़ाएंगे।


इनेलो के नए पदाधिकारी घोषित, अजय चौटाला कायम व अरोड़ा पर फिर भरोसा
परिवार में घमासान के बीच इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के पदाधिकारियों की शुक्रवार को घोषणा कर दी। उन्‍होंने अपने बड़े बेटे और दुष्यंत व दिग्विजय के पिता डाॅ. अजय सिंह चौटाला के पद से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। चौटाला ने इनेलो के सात बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अशोक अरोड़ा पर भी फिर से भरोसा जताया है। अशोक अरोड़ा की टीम में डाॅ. अजय चौटाला महासचिव के तौर पर पहले की तरह काम करते रहेंगे।

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इस कमेटी में अधिकतर पदाधिकारी अभय चौटाला समर्थक हैैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन करने के साथ ही अपने पूर्व सलाहकार शेर सिंह बड़शामी को इसकी बागडोर सौंपी गई है। राजनीतिक मामलों की समिति को सक्रिय करते हुए चौटाला ने उसके सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी है। अरोड़ा को आठवीं बार प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इनेलो विधायक दल के उप नेता जसविंद्र सिंह संधू, सतबीर शर्मा, ओमप्रकाश माटा, पूर्व विधायक राजेंद्र बिसला और चौधरी सुनील यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डाॅ. अजय सिंह चौटाला राष्‍ट्रीय महासचिव के पद पर बने रहेंगे। पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, विधायक वेद नारंग विधायक, बूटा सिंह लुक्खी और ईश्वर पलाका को प्रदेश महासचिव  बनाया गया है।


सेक्रेटरी के पदों पर बलदेव सिंह घनघस, रामकुमार ऐबला और महेंद्र सिंह चौहान नियुक्त किए गए। पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा को संगठन सचिव बनाया गया है। राज्य प्रवक्ता का कार्यभार प्रवीण आत्रेय और प्रचार सचिव का काम राजकुमार रिढाऊ को सौंपा गया है। पूर्व मंत्री सुभाष गोयल पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि नीति और कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) ओपी चौधरी बनाए गए हैैं।


ओमप्रकाश चौटाला के पूर्व राजनीतिक सलाहकार और पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष होंगे। स. नच्छत्र सिंह मल्हान कार्यालय सचिव और मुख्य मीडिया को-आर्डिनेटर प्रो. हरबंस सिंह बनाए गए हैैं।

संसदीय मामले की कमेटी में अजय और अभय चौटाला
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी की संसदीय मामले की कमेटी के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की है। कमेटी में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व एमपी डॉ. अजय सिंह चौटाला, विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, विधायक जसविंदर सिंह संधू, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक मोहम्मद इलियास, डॉ. रामकुमार जांगड़ा, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, रिटायर्ड डीजीपी एमएस मलिक, रिटायर्ड आइएएस आरएस चौधरी, रिटायर्ड आइएएस बीडी ढालिया, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, बनारसी दास, पूर्व विधायक सरोज मोर, अश्विनी दत्ता और ब्रिगेडियर ओपी चौधरी को रखा गया है।


 

 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More