भोपाल. देश की चुनावी राजनीति की बात आती है तो दो सबसे बड़े फैक्टर सामने आते हैं- जाति और धर्म। मध्यप्रदेश में जाति ही तय करती हैं कि सरकार किसकी बनेगी। लोकनीति के सर्वे के मुताबिक अब भी देश में 55% वोटर प्रत्याशी की जाति देखकर वोट करते हैं। मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा 65% है। सियासी दल भी जातियों की सोशल इंजीनियरिंग के हिसाब से ही प्रत्याशी उतारते हैं...
विंध्य में राज्य की सबसे ज्यादा 29% सवर्ण आबादी
लोकनीति और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी ने कुछ महीने पहले जातियों और राजनीति के संबंध की पुष्टि करने के लिए सर्वे किया। 8 राज्यों से मिले आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चला कि 55% वोटर अपनी जाति के प्रत्याशी को वोट देना पसंद करते हैं। मध्यप्रदेश में ऐसा करने वाले 65% हैं। पर कॉलेज की पढ़ाई कर चुके 15-16% वोटर ही प्रत्याशी की जाति और धर्म को महत्व देते हैं। हालांकि, 55% क्रिश्चियन वोटर चाहते हैं कि उनका नेता उनके ही धर्म का हो। यह अहम है, क्योंकि जब दल टिकट बांटेंगे, तब विधानसभा क्षेत्र में जातिगत वोटरों का समीकरण निर्णायक होगा।
ये है मध्य प्रदेश में वाेटरों का जातीय समीकरण
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की आबादी 23% है
मालवा-निमाड़ और महाकौशल रीजन में 37 सीटों पर इनकी उपस्थिति निर्णायक है।
विंध्य में 14% ब्राह्मण मतदाता हैं और ये पूरे देश में ब्राह्मणों की बहुतायत वाले क्षेत्रों में से एक हैं।
सर्वाधिक 29% सवर्ण मतदाता इसी क्षेत्र में आते हैं।
10% मुस्लिम वोटर, तीन चुनावों से एक ही मुस्लिम विधायक
मध्य प्रदेश के 4.94 करोड़ वोटर्स में 10.12 प्रतिशत (50 लाख) मुस्लिम वोटर हैं, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ और भोपाल संभाग में 40 सीटों पर दखल रखते हैं। 1962 में सबसे ज्यादा सात मुस्लिम विधायक बने थे। उसके बाद से इनकी संख्या कम होती चली गई। 1972 में 6, 1957, 1985 और 1998 में 5-5 तथा 1967, 1977 और 1990 में 3-3 मुस्लिम विधायक रहे। 1985 और 1990 में भाजपा के टिकट पर भी एक-एक मुस्लिम प्रत्याशी जीते। पिछले 15 साल से कांग्रेस से आरिफ अकील अकेले ही विधानसभा पहुंच रहे हैं।
20% फीसदी से ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र
शाजापुर, मंडला, नीमच, महिदपुर, मंदसौर, इंदौर-5, नसरुल्लागंज, इछावर, आष्टा, उज्जैन दक्षिण (सभी सीटों पर 16-16% मुस्लिम वोटर)।
2013 में भाजपा ने 20 साल बाद किसी मुस्लिम (आरिफ बेग) को टिकट दिया था। वह भी आरिफ अकील से हार गए थे।
भाजपा ने इससे पहले 1993 में मुस्लिम को टिकट दिया था। तब उसकी जमानत जब्त हो गई थी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।