छात्र का सवाल- मामाजी पढ़ाई में जाति मत देखिए

भोपाल.कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम 'हम छू लेंगे आसमां' में एक छात्र के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान थोड़ा अचकचा गए। जब छात्र ने पूछा, 'मामा पढ़ाई में जाति मत देखिए, इससे जनरल कैटेगरी के विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है, हमें लैपटॉप नहीं मिल रहा है। इस पर सीएम ने कहा, वर्षों तक जो लोग पीछे रह गए, अगर उन्हें कुछ दिया जा रहा तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए। बेटे मेधावी विद्यार्थी योजना में फीस माफी और लैपटॉप देने की योजना हर विद्यार्थी के लिए है। थोड़ा विशाल और विराट हृदय रखो और बड़ा सोचो। टीटी नगर के मॉडल स्कूल में रविवार को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों से मुखातिब थे। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।

- कई विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया और सीएम ने सभी सवालों के एक-एक करके जवाब दिए। इसके पहले छात्रों को सीएम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, जब मेरे लिए सबसे प्रसन्नता का दिन वह होता है, जब मैं अपने भांजे-भाँजियों के बीच होता हूं, आज वही दिन है। बेटियां मेरे दिल के सबसे ज्यादा करीब हैं, बेटियों के चरण धो कर जब मैं उस जल को अपने माथे से लगता हूँ तो एक अद्भुत ऊर्जा का संचार अपने अंदर होते हुए महसूस करता हूं।

मेधावी योजना से मिल रहा लाभ
- मुझे खुशी है कि पिछले वर्ष हमने प्रदेश के होनहार बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए मेधावी विद्यार्थी योजना शुरू की थी। आज विभिन्न शासकीय और प्राइवेट कॉलेजों में अनेकों विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले कर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना से फीस की व्यवस्था हमने कर दी। अब कॅरियर तय करने की दिशा में हम बच्चों की मदद "हम छू लेंगे आसमां" योजना के तहत कर रहे हैं। हमें कॅरियर की राह चुनते समय अपनी क्षमता और रुचि का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हम पूरे मनोयोग से पढ़ें और आगे बढ़ें।

सीएम शिवराज ने दिया सफलता का मंत्र

-ज़्यादातर बच्चे केवल आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं। जबकि कई युवाओं ने छोटी-सी शुरूआत करके भी लाखों, करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी, बड़े उद्यमी बन गये। 
-जिसे कविता लिखने में मज़ा आये, जिसे संगीत तैयार करने में आनंद आये, उसे आप एग्रीकल्चर पढ़ाएं, तो क्या वह सफल हो पायेगा। कॅरियर चुनते समय अपनी रुचि का ध्यान रखें। अपनी रुचि का ही विषय पढ़ें। 
-करियर का चुनाव कर लेना मतलब अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर लेना। अनेकों दिशाएं हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं, लेकिन लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने की एक ललक, एक तड़प भी आपके अंदर होनी चाहिए। 
-असंभव कुछ नहीं है, आपके अंदर असीम ऊर्जा का भंडार है। यदि आपके अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति है तो आप कठिन से कठिन लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। 
-मैं चाहता हूँ कि प्रदेश का हर बच्चा सफल हो, तुम्हारे चेहरे पर हमेशा मुस्कान हो, यही मेरी कामना है मेरे बच्चों। तुम ही भविष्य निर्माता हो, तुम ही नए मध्यप्रदेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करोगे।

प्रदेश में बनाए गए हैं कैरियर काउंसिलिंग केंद्र
-प्रदेश के जिला स्तर के उत्कृष्ट विद्यालय और उच्च शिक्षा के जिला स्तरीय कॉलेज में कांउसिंलिंग केंद्र बनाए गए हैं। 'हम छू लेंगे आसमां' योजना का क्रियान्वयन स्कूल, तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर कर रहे हैं। विद्यार्थी फोन नम्बर 0755-2770020 पर फोन कर सवाल कर सकते हैं। 
-10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की "हम छू लेंगे आसमां" योजना, जिसमें कॅरियर और अकेडमिक संबंधी सलाह काउंसिलिंग एक्सपर्ट से ली जा सकती है। 
-मुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम 'हम छू लेंगे आसमां' में रोजगार संबंधित पोर्टल http://www.mprozgar.gov.in का लोकार्पण किया।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More